कतर में बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर गिरने से 6 की मौत, लापता शख्स की खोज तेज

दोहा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि कतर के आंतरिक मंत्रालय की। मंत्रालय ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। दुर्घटना के बाद बचाव और खोज अभियान तेज कर दिया गया है।

आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि बचाव और खोज अभियान जारी है और अधिकारी अभी एक लापता व्यक्ति को ढूंढने में जुटे हैं। हादसे के बाद तटीय सुरक्षा और रेस्क्यू टीमों ने तेजी से काम शुरू किया, लेकिन समुद्री हालात बचाव कार्य को चुनौती दे रहे हैं। अधिकारी हर संभव संसाधन लगा कर इस मिशन को सफल बनाने की कोशिश में हैं। बता दें कि इस हादसे की जानकारी पहले कतर के रक्षा मंत्रालय ने दी थी।

बचाव कार्य में लगे कई यूनिट्स
कतर सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस हादसे के बाद लापता व्यक्ति की खोज और हालात का आकलन करने के लिए कई यूनिट्स को लगाया गया है। रेस्क्यू जहाज, निगरानी उपकरण और प्रशिक्षित कर्मी खोज क्षेत्र में तैनात हैं ताकि बचाव के मौके बढ़ सकें।

मौसम और समुद्री हालात पर भी नजर
जहां एक ओर समुद्री हालात बचाव कार्य में बाधा डार रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कतर सरकार मौसम और समुद्री हालात पर भी नजर रखी जा रही है, क्योंकि ये बचाव कार्य की सुरक्षा और गति को प्रभावित कर सकते हैं। कतर सरकार ने कहा है कि सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर खोज और बचाव कार्य को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से जारी रखा जाएगा।

 

admin

Related Posts

जबलपुर में सनसनी: दिवंगत डॉक्टर के मोबाइल से भेजा गया ‘श्राप’ संदेश, जांच शुरू

जबलपुर. राइट टाउन निवासी डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की करोड़ों की संपत्ति हड़पने के प्रयासों के विवाद के बीच नया घटनाक्रम सामने आया है। डॉ. हेमलता की मृत्यु के बाद उनके…

इतिहास में दर्ज हुआ नाम: PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के राजनीतिक इतिहास में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। वे भारत में सरकार के प्रमुख (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मिलाकर) के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों का असर भारी, कई टीमों का संतुलन हुआ पूरी तरह गड़बड़

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों का असर भारी, कई टीमों का संतुलन हुआ पूरी तरह गड़बड़

लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 1 views
लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन

पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 1 views
पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 4 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान