नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार जब्त

नारायणपुर

नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किए गए भारी मात्रा में हथियार के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री तथा मेडिकल वस्तुएं बरामद की है.

नारायणपुर एसपी रॉबिंसन विकास गुड़िया ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर त्वरित एवं एवं सुनियोजित एडीपी ऑपरेशन संचालित करने के दौरान ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में नक्सली ठिकाना से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, आधुनिक एवं इंप्रोवाइज्ड हथियार तथा मेडिकल सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुए हैं.

25 फरवरी को विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर कार्रवाई करते हुए सीओबी मंदोडा, 53 वीं बटालियन आईटीबीपी और पुलिस बल के जवानों की एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम कुमुराडी के जंगल पहाड़ की ओर रवाना हुई थी. इस दौरान सघन सर्च ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों के एक ठिकाने में छिपाकर रखे गए डंप को बरामद किया.

नक्सलियों के डंप में मिली सामग्रियां
जप्त सामग्रियों में प्राइमा कॉर्ड, सेफ्टी फ्यूज, ऑरेंज फ्यूज, लगभग 35 किलोग्राम सुतली बम, 38 किलोग्राम उर्वरक पाउडर (भूरा), 18 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक, 2.5 किलोग्राम चारकोल, 5 एएमएन पाउच, 1 इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर, 13 रॉकेट लॉन्चर सेल, 19 मोर्टार सेल (भारी), 11 मोर्टार सेल (हल्का), 1 बीजीएल लॉन्चर (इम्प्रोवाइज्ड – बड़ा), 1 बीजीएल लॉन्चर (इम्प्रोवाइज्ड – छोटा), 8 बीजीएल कारतूस (मध्यम), 15 बीजीएल कारतूस (छोटा), 12 बीजीएल कारतूस (बड़ा), 70 लंबी दूरी बीजीएल राउंड, 55 छोटी दूरी बीजीएल राउंड, 2 इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड और चिकित्सकीय सामग्री एवं दवाइयां शामिल है.

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष  मोहन तिवारी, महासचिव  गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष  दिलीप साहू…

फरार हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया का अंत, भाई संग गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और हथियार मिले

रायपुर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कालीबाड़ी-नेहरू नगर क्षेत्र में सक्रिय अवैध नेटवर्क को ध्वस्त कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज