J&K पुलिस में बड़ा खुलासा! SSP ने सब-इंस्पेक्टर सहित 8 कर्मियों को सस्पेंड किया

कठुआ  
राजबाग थाना के अंतर्गत जखोल पुलिस चौकी के जुथाना क्षेत्र में एक वाहन में सवार लोगों पर स्थानीय कुछ गांववासियों द्वारा किए गए तेजधार हथियारों से हमले के वायरल हुए वीडियो के बाद उस समय मौके पर मौजूद सब इंस्पैक्टर सहित 8 पुलिस कर्मियों को एस.एस.पी. मोहिता शर्मा ने सस्पैंड कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

राजबाग थाना में इस मामले में दर्ज एफ.आई.आर. में मुख्य आरोपी रवींद्र सिंह उर्फ ठेला है, जिसके साथ अन्य भी हमले के आरोपी हैं। राजबाग पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रवींद्र सिंह ठेला पर पहले भी कई ऐसे आपराधिक मामले दर्ज हैं, गत वीरवार की वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि हमलावर गांव में एक वाहन को रोक कर उसमें सवार लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर देते हैं और मौके पर मौजूद जखोल चौकी के प्रभारी सहित अन्य 7 पुलिस कर्मी उनको हमला करने से रोकने में पूरी तरह से असमर्थ दिख रहे हैं। हमले के दौरान वाहन में सवार महिलाएं और अन्य बचाव के लिए चिल्लाते रहे ,लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर पाई। जिसका एस.एस.पी. ने कड़ा संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से 8 पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया है।

हालांकि बाद में कुछ गांववासियों ने हमलावरों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए इस हमले के पीछे का कारण दक्षिण भारत के केरल से इसाई प्रचारकों के जहां धर्म परिवर्तन का मामला बताया, जिसके कारण गुस्साए गांववासियों ने उन पर हमला किया है। हालांकि पुलिस के अनुसार उनके पास धर्म परिवर्तन का कोई मामला अभी तक दर्ज नहीं है। राजबाग पुलिस के अनुसार कुछ दूसरे राज्य के लोग किसी के घर में आए थे और गांव से वापस जा रहे थे, जिन पर धर्म परिवर्तन का शक होने पर हमलावरों ने उन पर हमला कर मारपीट की।

पुलिस के अनुसार इस मामले में 8 से 10 लोगों की पहचान करके उन पर मामला दर्ज किया गया है,  जिनमें मुख्य आरोपी रवींद्र सिंह ठेला और जखोल के रोहित शर्मा की पहचान कर ली गई है,रो हित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। रवींद्र सिंह ठेला कुछ माह पहले स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार पर भी हमले का आरोपी है और उसके बाद घाटी औद्योगिक क्षेत्र में इकाई के प्रबंधन को स्थानीय लोगों को रोजगार न देने पर पुलिस के समक्ष धमकाने का भी वीडियो वायरल हो चुका है।

admin

Related Posts

India-Russia Talk: ईरान युद्ध के बीच भारत और रूस के बीच होने वाली है बड़ी डील, US को भी होगी खबर

 नई दिल्ली युद्ध ने कई समीकरण बदल दिए हैं, अमेरिकी बैन के कारण भारत ने धीरे-धीरे रूस से तेल खरीदना कम कर दिया था. लेकिन अब युद्ध ने मिडिल-ईस्ट से…

श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की जान गई; राहत-बचाव अभियान जारी

 श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर और लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। एवलांच के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI