मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी राहत, किसानों को फसल मुआवजे का भुगतान जल्द, खेतों में पहुंचे अधिकारी

भोपाल/देवास
 मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है. लगभग 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जहां खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है. किसानों की चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को नष्ट हुई फसलों का आकलन करने के निर्देश दिए हैं. जहां फसलें बर्बाद हुई हैं उन जगहों की 24 घंटे में रिपोर्ट मंगवाई है. जिसके बाद नुकसान के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जा सकता है.

मध्य प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद
मध्य प्रदेश में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वायिलर संभाग के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है. जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई जगह पूरे खेत बर्बाद हो गए. महीनों की मेहनत पर पानी फिरता देख किसान चिंता में हैं. किसानों ने सरकार से नष्ट फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजे की मांग की थी.

इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों को राहत देने की बात कही थी. उनका कहना है "खेत में खड़ी फसल के नष्ट होने से किसान परिवारों के सामने संकट पैदा हो गया है. प्रदेश के सभी प्रभावित जिलों में तत्काल सर्वे करवाया जाए. फसल नुकसान का आकलन कागजी नहीं, ज़मीनी सच्चाई के आधार पर किया जाए. उसके बाद हर किसान को मुआवजा दिया जाए.''

खंडवा में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान
प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश हुई है. जबकि 10 जिलों में ओलावृष्टि हुई है. सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को खंडवा जिले में हुआ है. यहां करीब 2,500 से ज्यादा किसानों की 10-12 हजार हेक्टेयर में गेहूं और 2-3 हजार हेक्टेयर में चने की फसलें प्रभावित हुई हैं. इसके साथ ही प्याज और अन्य सब्जियों की फसलें भी नुकसान झेल रही हैं. वहीं उज्जैन जिले की खाचरौद, नागदा, महिदपुर और तराना तहसीलों में भी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है. शाजापुर में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं. जिले के फूलखेड़ी, टुकराना, मोरटा और आसपास के गांवों में बड़े बड़े ओले गिरने से गेहूं, प्याज और रबी की फसलें बर्बाद हो गईं.''

देवास कलेक्टर ने लिया नष्ट फसलों का सर्वे
देवास के ग्रामीण क्षेत्रों में अति ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है. देवास कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह बुधवार को सोनकच्छ और हाटपीपल्या सहित जिले की अन्य विधानसभाओं में प्रभावित गांवों के खेतों में पहुंचे. भ्रमण कर ओलावृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान का अवलोकन किया. कलेक्टर सिंह ने राजस्व और कृषि विभाग के संयुक्त दल को फसल नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं. उन्‍होंने निर्देश दिये कि कोई भी प्रभावित किसान मुआवजे के लिए छूटना नहीं चाहिए.

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने राजस्‍व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि, ''सर्वे में कोई लापरवाही न हो, प्रत्येक प्रभावित किसान को राहत मिले. इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी प्रभावित किसान का खेत सर्वे से न छूटे.'' कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अवलोकन के दौरान किसानों से चर्चा कर उन्‍हें आश्वस्त किया है कि फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वे कार्य कर आकलन किया जाएगा. सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जायेगा. सरकार आपके साथ खड़ी है.

फसल बीमा के लिए ऐसे करें आवेदन
कलेक्‍टर ने मीडिया को बताया कि, ''किसी भी प्रकार की प्राकृतिक हानि या आपदा होती है तो उसमें सरकार आप सभी के साथ खड़ी है और इसी के संबंध में बुधवार रात को ही सर्वे करने के दिशा निर्देश दे दिये गये थे. जल्दी ही हम लोग आप लोगों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता से काम करेंगे.'' उन्‍होंने किसानों से कहा कि, ''आप लोगों ने फसल का बीमा भी करवा रखा है तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा स्मार्टफोन में क्रॉप इंश्योरेंस एप्लीकेशन है, उसको डाउनलोड करके भी आप आवेदन कर सकते हैं.''

admin

Related Posts

Autism Awareness: AIIMS भोपाल का अनूठा कदम, स्कूलों में लक्षण पहचानने की ट्रेनिंग शुरू

भोपाल एम्स भोपाल के शिशु रोग विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता और सेरेब्रल पाल्सी जैसे न्यूरो-विकास संबंधी विकारों की समय पर पहचान और उनके उपचार पर…

इंसानियत जिंदा है: कुत्तों के हमले से हिरण को बचाकर बच्चों ने पेश की मिसाल

छतरपुर छतरपुर जिले के बाजना वन परिक्षेत्र के शाहगढ़ गांव में बुधवार सुबह एक जंगली हिरण भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान