बड़ी भर्ती का ऐलान! 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 68 हजार से अधिक पुलिस पद खाली

साल 2026 की शुरुआत उन लाखों युवाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। नए साल के पहले ही महीने जनवरी 2026 में सरकारी विभागों ने भर्ती का पिटारा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस, भारतीय रेलवे और राजस्व विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में 68,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह साल 'रोजगार के साल' के रूप में उभर रहा है।

अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए क्योंकि इस महीने 5 बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया चर्चा में हैं। आइए विस्तार से जानते हैं जनवरी 2026 की उन टॉप 5 भर्तियों के बारे में जो आपके करियर की दिशा बदल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती – 32,000+ पद

जनवरी 2026 की सबसे बड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से है। इसमें कांस्टेबल के बंपर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सबसे बड़ा अवसर है। इसमें फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन होगा। 12वीं पास युवाओं के लिए 32679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय रेलवे (RRB) – रेलवे ग्रुप डी पद भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नए साल में हजारों तकनीकी पदों की घोषणा की है। इसमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4, ट्रैफिक प्वाइंट बी, अस्सिटेंट (एस एवं टी), अस्सिटेंट (सी एवं डब्ल्यू), अस्सिटेंट ऑपरेशन, अस्सिटेंट लोको शीट जैसे पद शामिल हैं। रेलवे की यह नौकरी न केवल अच्छी सैलरी बल्कि बेहतर सुविधाएं भी प्रदान करती है। 10वीं पास युवाओं के लिए 22000 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2026 तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

यूपी लेखपाल भर्ती – 7900+ पद

राजस्व विभाग में लेखपाल के 7994 खाली पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी प्रक्रिया तेज कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक प्रतिष्ठित पद है। इसमें मुख्य रूप से पीईटी (PET) स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

RRB Isolated Recruitment 2026: रेलवे भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 311 आइसोलेटेड पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 को समाप्त होगी। इसके लिए 12वीं पास से लेकर पीजी, डिप्लोमा और डिग्री धारक पात्र हैं। पदवार पात्रता अलग-अलग है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5500 कांस्टेबल (पुरुष और महिला) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 12वीं पास उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा 25 जनवरी 2026 के भीतर अपना फॉर्म जमा करें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

जनवरी 2026 का यह महीना 68,000 से अधिक पदों के साथ युवाओं के लिए एक नई सुबह लेकर आया है। यदि आप सही रणनीति और मेहनत के साथ तैयारी करते हैं, तो इनमें से एक पद आपका हो सकता है।

 

admin

Related Posts

युवा बनें ई-कॉमर्स के हीरो: 100 अरब डॉलर की इंडस्ट्री में अवसर ही अवसर

ई-कॉमर्स किसी व्यवसायिक संगठन का अपने ग्राहकों और आपूर्तिकर्त्ताओं के साथ टेक्नोलॉजी आधारित लेनदेन है। इसे सरल भाषा में कहें तो ई-कॉमर्स का अर्थ है इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यमों के जरिए…

CBSE ने मिडिल-ईस्ट के 8 देशों में 12वीं की परीक्षा रद्द की, 10 अप्रैल तक की घोषणा

 नई दिल्ली ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है. इसके कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक ओर हजारों लोग जंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी