भोपाल में बड़ा हादसा: थाना परिसर में आग से 30 वाहन चपेट में, 6 पूरी तरह जलकर खाक

भोपाल

हनुमानगंज थाना परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाने में खड़े जब्त वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में खड़े करीब 30 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। हालांकि, इस घटना में आधा दर्जन से अधिक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। हनुमानगंज थाना पुलिस द्वारा जब्त कर थाना परिसर में खड़े किए गए वाहनों में अचानक आग लग गई।

शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, सूखे पत्तों ने पकड़ी आग

जहां वाहन खड़े थे ठीक उसी के पास बिजली का खंभा भी है। ऐसे में प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बिजली पोल में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों के गिरने से सूखे पत्तों में आग लगी होगी, जिसने करीब 30 वाहनों को भी चपेट में ले लिया। इससे थाने में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे में आग को बुझा दिया।

साक्ष्यों को पहुंचा नुकसान, फायर ऑफिसर ने दी जानकारी

यदि समय रहते दमकलकर्मी नहीं पहुंचते, तो थाना भवन और पास खड़े अन्य वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज साक्ष्य के तौर पर रखे वाहनों को काफी क्षति पहुंची है। नगर निगम के फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि हनुमानगंज थाने में खड़े वाहनों में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। करीब आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया था। आग ने करीब 30 वाहनों को चपेट में ले लिया था, जिसमें छह वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

admin

Related Posts

प्रदेश में राज्यसभा चुनाव: 3 की बजाय 4 सीटों पर चुनाव, 4 मई की तारीख पर सियासी दांव-पेंच

भोपाल   मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल राज्य से तीन सीटें खाली होना तय है, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन रही हैं कि…

हवाई जहाज़ से उड़ान भरने वाली गांव की पहली बहू मीनाक्षी, नारी शक्ति वंदन के प्रतीक

भोपाल  गुना जिले के बमोरी ब्लॉक की श्रीमती मीनाक्षी फराक्टे आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। राजमाता स्व-सहायता समूह की सदस्य और शिवाजी राज सीएलएफ से जुड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की