इंदौर में बड़ा अग्निकांड: पटेल मार्केट की मेडिकल शॉप, क्लिनिक और रेस्त्रां आग की भेंट

इंदौर

तेजाजी नगर थाना के समीप पटेल मार्केट में शनिवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि रेस्त्रा सहित मेडिकल शाप और क्लिनिक जल गया। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण किया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे की है। मेन रोड़ पर पटेल मार्केट बना हुआ है। मनदीप राठौर के रेस्त्रां(गणेश रेस्टोरेंट) से आग की शुरुआत हुई थी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर रेस्त्रां का सामान जल गया और आग तेजी से बढ़ने लगी।

धुएं का गुबार 5 किलो मीटर दूर से दिखाई देने लगा था। आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सूचना पर पुलिस और फायरकर्मी पहुंच गए। आग ने डाॅक्टर आशीष राठौर का क्लिनिक और प्रशांत कुमार की मेडिकल शाॅप को भी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर कुछ दुकानों को खाली भी करवा दिया। करीब 2 घंटे बाद आग पर नियंत्रण कर लिया गया। फायरकर्मियों के अनुसार करीब 30 हजार लीटर पानी से आग बुझाई है। आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है।
तीन दिन में तीन बड़ी घटना

गर्मियों में आग की घटनाएं बढ़ रही है। बुधवार को धार रोड़ पर सूफा बैकरी में आग लगी थी। यहां गैस की टंकी में भी ब्लास्ट हो गया था। शुक्रवार तड़के खजूरी बाजार में पांचोली स्टेशनरी में आग लग गई।

 

  • admin

    Related Posts

    पानी की किल्लत खत्म! नर्मदा परियोजना से 24 घंटे जल आपूर्ति, ₹1356 करोड़ का तोहफा

    इंदौर  शहर में बढ़ती पानी की जरूरत पूरी करने की कवायद शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को 1356 करोड़ की नर्मदा चतुर्थ परियोजना का दशहरा…

    CM का संदेश: जन्म दिवस पर भी नहीं भूले वादा, दोहराई विकास की प्रतिबद्धता

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के वन और जल स्त्रोतों को समृद्ध बनाकर वन्य प्राणियों तथा जंगली जीवों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जन्म दिवस वाले दिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 0 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 0 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

    IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल