15 साल की लड़की को लेकर शो पर बड़ा विवाद, मेकर्स की जमकर आलोचना

मुंबई

टीवी की दुनिया में इन दिनों एक नया विवाद छाया हुआ है। दंगल टीवी पर हाल ही में प्रीमियर हुए शो 'रिमझिम: छोटी उम्र बड़ा सफर' का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सीन को देखने के बाद कई दर्शकों ने शो को ऑफ एयर करने की मांग की है।

शो में हिमांशु अवस्थी और याशिका शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वायरल सीन में समीर (हिमांशु अवस्थी) अपनी शेरवानी उतारकर रिमझिम (याशिका शर्मा) को अपनी तरफ खींचते हैं और उसके ब्लाउज खुला होने पर उसे शेरवानी पहनाते हैं। इस सीन को देखकर दर्शक नाराज हैं और इसे नैतिकता के खिलाफ बता रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे रेडिट और एक्स पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि 15 साल की याशिका शर्मा और 24 साल के हिमांशु अवस्थी के बीच इस तरह का रोमांटिक और इंटीमेट एंगल गलत संदेश देता है। दर्शकों ने इसे बच्चों और किशोरों के लिए हानिकारक बताया है और इंडस्ट्री में नैतिकता के सवाल खड़े किए हैं।

लोगों का कहना है कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को नाबालिग कलाकारों की सुरक्षा और मर्यादा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बच्चों के साथ ऐसे सीन समाज और दर्शकों के लिए गलत संदेश फैलाते हैं। कई लोगों का मानना है कि TRP की दौड़ में शो मेकर्स ने नैतिकता को दरकिनार कर दिया है। इस विवाद के बाद दर्शक अब टीवी चैनल और शो मेकर्स से इस तरह के सीन को रोकने की मांग कर रहे हैं।

admin

Related Posts

AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय