वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव, रिंकू और सुंदर OUT

 कोलकाता 

तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में अब 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' होने का समय आ गया है.  यह वर्चुअल क्वार्टर फाइनल भारत और वेस्टइंडीज के बीच रव‍िवार (1 मार्च) को कोलकाता के ऐत‍िहास‍िक ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे होना है. कहने को यह सुपर-8 का अंत‍िम मुकाबला होगा, लेकिन वर्चुअल क्वार्टर फाइनल इसल‍िए कहा जा रहा है, क्योंकि जो भी इस मुकाबले को जीतेगा उसको सीधे 'ट‍िकट टू सेमीफाइनल' मिल जाएगा. 

अब सवाल है कि क्या भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजी यून‍िट में वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ बदलाव होगा? सूर्यकुमार यादव ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ गेंदबाजी को लेकर च‍िंता व्यक्त कर चुके हैं. श‍िवम दुबे को गेंदबाजी को ऑप्शन के रूप में ट्राय किया गया, उन्होंने 2 ओवर्स में 47 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल दोनों ने 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट ल‍िया. अक्षर ने शुरुआती ओवर अपना सही करवाया और फ‍िर ढीली गेंदबाजी की. सूर्या का इशारा इसी ओर था. 

खैर इस बात से आगे बढ़ते हैं और सवाल इस बात पर रहेगा कि क्या प्लेइंग 11 में बदलाव होगा? तो इसका जवाब है, शायद नहीं. इसकी संभावना नगण्य है. क्योंकि अब टीम इंड‍िया का प्लेइंग 11 अब सेट लग रही है. टीम इंड‍िया का मैनेजमेंट वैसे भी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करता है, यानी तय है कि प्लेइंग 11 में फ‍िर से वही ओल्ड फॉर्मुला देखने को मिलेगा. 

त‍िलक वर्मा ने ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ न‍िचले क्रम में आकर 16 गेंदों पर 44 रन बनाकर अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दे द‍िए हैं. अभ‍िषेक (55) और संजू सैमसन (24) ने म‍िलकर ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ 22 गेंदों पर 48 रन बनाकर ओपन‍िंग पार्टनरश‍िप की थी. नंबर 3 पर ईशान किशन (38) फ‍िर कप्तान सूर्या (33) और प्लेयर ऑफ द मैच हार्द‍िक पंड्या ने 23 गेंदों पर 50 रन जड़कर जता दिया कि वो क्यों हार्ट ह‍िटर बल्लेबाज कहे जा रहे हैं. ऐसे में प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं होगी, ऐसे में रिंकू सिंह, वॉ‍श‍िंगटन सुंदर, कुलदीप यादव , मोहम्मद स‍िराज  प्लेइंग 11 से बाहर ही रहेंगे. 

वहीं बात वेस्टंडीज की टीम में एक बदलाव हो सकता है, रोस्टन चेज की जगह अकील हुसैन की एंट्री हो सकती है. साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ चेज ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हास‍िल किया था. 

वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ भारत की संभाव‍ित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

भारत के ख‍िलाफ वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज/अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ.

भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह. 

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेज़ और जॉनसन चार्ल्स.

वेस्टइंडीज के ये ख‍िलाड़ी खतरनाक 
वहीं भारत को इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्प‍िनर गुडाकेश मोती (6 मैच 10 विकेट), जेसन होल्डर (6 मैच 8 विकेट) से सावधान रहना होगा. वहीं बल्लेबाजी में श‍िमरॉन हेटमायर  6 मैचों में 221 रन जड़ चुके हैं.  कप्तान शाई होप ने 6 मैचों में 185 रन,  शेरफेन रदरफोड ने कप्तान शेरफेन रदरफोर्ड ने 6 मैचों में 169 रन बनाए हैं. 

भारत और वेस्टइंडीज का हेड टू हेड (टी20 ओवरऑल)
टी20 इंटरनेशनल  में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2009 से 2023 तक खेले गए 30 मुकाबलों में भारत ने 19 जीत और 10 हार के साथ 65.51% जीत दर हासिल की, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 जीत और 19 हार के साथ 34.48% सफलता पाई. दोनों टीमों के एक-एक मैच बेनतीजा रहा.

भारत और वेस्टइंडीज का हेड टू हेड (टी20 वर्ल्ड कप में)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2009 से 2016 तक टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए कुल 4 मैचों में भारत ने केवल 1 मैच जीत पाया और 3 मैच हार गया.

IND vs WI सुपर 8 मुकाबला और सेमीफाइनल का समीकरण 
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला अब नॉकआउट से कम नहीं है. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटाएगी. भारत ने जैसे ही जिम्बाब्वे को हराया, उसी के साथ साउथ ने ग्रुप-1 से अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि ज‍िम्बाब्े की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं.

बारिश हुई तो नेट रनरेट बनेगा विलेन
फैन्स के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर भारत-वेस्टइंडीज का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया तो समीकरण क्या रहेगा. नियमों के मुताबिक मुकाबला रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसे में अंक तालिका में दोनों के 3-3 अंक हो जाएंगे, लेकिन फैसला नेट रनरेट पर होगा, और यही भारत के लिए चिंता की वजह बन सकता है.

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 101 रन की विशाल जीत दर्ज की थी, जिससे उसका नेट रनरेट +1.791 है. दूसरी ओर भाारत का नेट रनरेट फिलहाल -0.100 है, जो काफी पीछे है. अगर मैच नहीं हुआ, तो बेहतर रनरेट के आधार पर वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में चला जाएगा और भारत का सफर यहीं खत्म हो सकता है.

सूर्या आएंगे सवाल के घेरे में 
ऐसी स्थिति बनी तो कप्तान सूर्या की रणनीति पर भी चर्चा तेज हो सकती है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने बुमराह और पंड्या से पूरे ओवर नहीं कराए. उनकी जगह श‍िवम दुब को दो ओवर दिए गए, जिनमें 46 रन चले गए. अगर उस मैच में भारत 108 रन या उससे ज्यादा के अंतर से जीतता, तो उसका नेट रनरेट वेस्टइंडीज से बेहतर हो सकता था और बारिश की स्थिति में भी टीम सुरक्षित रहती.

मौसम से मिली राहत की खबर
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार रविवार (1 मार्च) को कोलकाता में मौसम साफ रहने का अनुमान है. दिन का तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि शाम तक यह 25-26 डिग्री तक गिर जाएगा. शाम 7 बजे शुरू होने वाले मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

admin

Related Posts

पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

पाल्लेकल अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को यहां वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ…

ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ

नई दिल्ली इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत के चलते पाकिस्तानी टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब भी मजबूती से बरकरार है. 28 फरवरी (शनिवार) को पल्लेकेले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव, रिंकू और सुंदर OUT

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव, रिंकू और सुंदर OUT

बारिश ने बढ़ाई चिंता: कोलकाता में सेमीफाइनल और रविवार के मौसम का हाल

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
बारिश ने बढ़ाई चिंता: कोलकाता में सेमीफाइनल और रविवार के मौसम का हाल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर