जीपीएम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 लाख के गांजे के साथ 2 अंतराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही

गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज जीपीएम पुलिस ने 41 लाख के गांजे के साथ 2 अंतराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 1 महीने के भीतर करीब 485 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है.

बता दें कि सीएम साय ने रायपुर में एसपी-कलेक्टर्स की कांफ्रेंस ली थी. CM ने मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करने और तस्करों के फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक ट्रेस करने पर जोर दिया था. इसी कड़ी में आज आईपीएस भावना गुप्ता ने पुनः अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर कार्रवाई की है. एसपी ने साइबर सेल जीपीएम और पेंड्रा थाने की संयुक्त टीम को पतगंवा के पास तैनात किया था. चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर XL 6 वाहन में गांजा तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से करीब 2 क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 41 लाख रूपये बताई जा रही है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से मध्यप्रदेश के राजेंद्रग्राम की ओर ले जा रहे थे.

एक महीने के भीतर तीन मामलों में लगभग 485 किलो गांजा जब्त
जीपीएम पुलिस ने एक महीने के भीतर तीन मामलों में लगभग 485 किलो गांजा जब्त किया है, जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ बाते जा रहा है. वहीं पांच चारपहिया वाहन जिनकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख है बरामद किया है. इसके अलावा आरोपियों के फाइनेंशियल ट्रेल को ट्रेस करते हुए दो दर्जन खाते होल्ड करवाएं गए हैं. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में मध्यप्रदेश के 7 और छत्तीसगढ़ के 4 कुल 11 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है. सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत कार्रवाई की गई है.

अंतरराज्यीय तस्करों पर कार्रवाई में डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा, डीएसपी निकिता तिवारी मिश्रा के सुपरविजन में थाना प्रभारी पेंड्रा निरीक्षक नवीन बोरकर, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, उप निरीक्षक रणछोड़ सेंगर एएसआई गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप, संतोष बंजारे आरक्षक राजेश शर्मा, दुष्यंत मसराम, महेंद्र परस्ते, सुरेंद्र विश्वकर्मा, इंद्रपाल आर्मो, हेमसिंह ध्रुव और खोडरी चौकी के एएसआई अशोक कश्यप, पियूष तिर्की, राजाराम बसंत की भूमिका रही.

  • admin

    Related Posts

    IPL 2026 से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान: सट्टेबाजी करने वालों को नहीं मिलेगी राहत

    रायपुर. IPL शुरू होने से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की सट्टेबाजों के लिए खास संदेश जारी की है. ‘कानून के साथ मत खेलना’, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी…

    ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव: रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, IAS रवि मित्तल PMO रवाना

    रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार सौंपा है, जबकि रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश