पन्ना में जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन यूनिट की छत गिरने से 2 मौत, कई मजदूर मलबे में फंसे

 पन्ना
 पन्ना में सीमेंट प्लांट की यूनिट में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. बताया जा रहा है प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी. इस दौरान सेंटरिंग गिर गई जिसके चलते 2 मजदूर की मौत हो गयी और 50 से ज्यादा घायल हो गए.

हादसे के बाद सुरक्षा को देखते हुए फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं.

भरभराकर गिरी छत की स्लैब

बता दें कि सिमरिया में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भरभराकर छत की स्लैब गिर गई। मलबे में कई मजदूर दब गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जाने लगी।
मलबे में फंसे मजदूरों को निकाला बाहर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना देकर एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। जो मजदूर मलबे से निकाले गए हैं, वह गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। प्रशासनिक तौर पर अभी किसी के हताहत और घायलों की पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

सिकल सेल उन्मूलन में शामिल हर नागरिक: राज्यपाल पटेल ने सबका साथ–सबका विकास का महत्व बताया

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन प्रयासों को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने  आहवान करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?