जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्लांट में बड़ा हादसा, 1 की मौत, 2 घायल

रायगढ़

जिले के पतरापाली स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के SMS प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया. शनिवार रात करीब 8 बजे प्लांट में काम कर रहे 3 श्रमिकों के ऊपर अचानक गर्म फ्लाईएश गिर गई, जिससे एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई और दो श्रमिक घायल हो गए. सूचना मिलने पर जिंदल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद जिंदल स्टील प्लांट पर सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, किरोड़ीमल निवासी अशोक कुमार केंवट पिछले 15-16 वर्षों से जिंदल स्टील में ठेकेदार के अधीन फीटर का काम कर रहा था. हादसे के वक्त वह साइड इंजीनियर दीपक यादव और एक अन्य श्रमिक के साथ काम कर रहा था. अचानक गर्म फ्लाईएश भरभरा कर गिर गई, जिसमें अशोक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर उसकी मौत हो गई. वहीं इस हादसे में झुलसे साइड इंजीनियर दीपक यादव की स्थिति गंभीर है. वह 80% से अधिक झुलस गया है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है.  जबकि एक अन्य घायल श्रमित का इलाज जिंदल अस्पताल में जारी है.

परिजनों का आरोप
मृतक अशोक के परिवार ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक की पत्नी ललिता और भाई राजेश ने कहा कि प्रबंधन श्रमिकों पर 8 घंटे की बजाय 12 घंटे तक काम करने का दबाव बनाता है. इसके कारण श्रमिक मानसिक तनाव में रहते हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं.

प्रबंधन का बयान
जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक हेमंत वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे की जानकारी प्राप्त की जा रही है. उन्होंने मामले की विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है.

  • admin

    Related Posts

    नवाचार से निखर रहा जशपुर, आरोग्य अभियान बना ग्रामीण स्वास्थ्य का मजबूत आधार

    रायपुर आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से बदल रही तस्वीर सुदूर वनांचल एवं अनुसूचित जिला जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने…

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    रायपुर बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार घाटी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम