यूएन COP30 में बड़ा हादसा: पवेलियन में लगी आग, गुटेरेस व भूपेंद्र यादव की जान बाल-बाल बची

बेलेम
ब्राजील के बेलेम शहर में चल रहे 30वें यूएन क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस (सीओपी30) के एक पवेलियन में आग लग गई। इस घटना के बाद फायर डिपार्टमेंट ने लोगों को वहां से बचाकर निकाला। कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि यह घटना ब्लू जोन में हुई। ब्लू जोन वो इलाका है, जहां इंटरनेशनल स्टैंड और ऑफिशियल बातचीत के लिए बनाए गए कमरे हैं। हालांकि, तसल्ली की बात यह है कि जैसे ही आग लगने की खबर फैली, लोगों को सुरक्षित तरीके से एग्जिट गेट से बाहर निकाल लिया गया। आग की इस घटना में कम से कम 21 लोग घायल हो गए। वहीं कार्यक्रम में मौजूद हजारों लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे।
न्यूज एजेंसी ने बताया कि ब्राजील के टूरिज्म मंत्री सेल्सो सबिनो ने कहा कि आग स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के लगभग में लगी थी और दोपहर करीब 2:30 बजे तक उसपर काबू पा लिया गया था। अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बेलेम के पारा के गवर्नर हेल्डर बारबाल्हो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि इमरजेंसी टीमें अभी घटना के दो संभावित कारणों की जांच कर रही हैं, एक कारण जनरेटर फेल होना हो सकता है, या फिर दूसरा कारण कॉन्फ्रेंस के लिए बनाए गए स्टैंड में से किसी एक में शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
बता दें, जब आग लगने की यह घटना घटी, उस समय यूएन सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस वेन्यू पर मौजूद थे और उन्हें यूनाइटेड नेशंस डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ने तुरंत बाहर निकाल लिया। यूएन सीओपी30 ऑर्गनाइजिंग कमिटी ने कहा कि सभी घायलों का धुएं में सांस लेने की वजह से मौके पर ही इलाज किया गया और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय डेलीगेशन भी आग लगने के समय ब्लू जोन के अंदर थे। हालांकि, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बता दें, भारत के केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी ब्राजील के बेलेम में संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) के तहत 30वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी30) में शामिल होने पहुंचे हुए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जापान के पर्यावरण मंत्री हिरोताका इशिहारा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जॉइंट क्रेडिटिंग मैकेनिज्म (जेसीएम) को असरदार तरीके से लागू करने के साथ ही भारत-जापान सहयोग के दूसरे खास एरिया पर चर्चा की। भूपेंद्र यादव ने सीओपी 30 के दौरान जापानी पर्यावरण मंत्रालय द्वारा आयोजित 11वीं जेसीएम पार्टनर देशों की मीटिंग में भी हिस्सा लिया।

admin

Related Posts

नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, प्रशासन मुस्तैद

ताप्लेजंग, नेपाल पूर्वी नेपाल के ताप्लेजंग जिले में मंगलवार तड़के चार तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) के अनुसार, भूकंप मंगलवार सुबह 2…

एपस्टीन की पार्टी में मस्क और जकरबर्ग की उपस्थिति का खुलासा, वायरल हुई तस्वीर

वाशिंगटन  जेफरी एपस्टीन मामले में हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है. एक नई फोटो सामने आई है, जिसमें जेफरी एपस्टीन की लैविश डिनर पार्टी में एलॉन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला