जबलपुर में टी सीरीज के टैंकों के मेंटेनेंस और मारक क्षमता का टेस्ट किया जाएगा

जबलपुर
 अभी तक जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में सेना के उपयोग में आने वाले वाहन बनाए जा रहे हैं, लेकिन अब यहां पहली बार विध्वंसक टैंकों का मेंटीनेंस भी शुरू हो रहा है. बता दें कि जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में फिलहाल सेना के उपयोग में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण वाहनों का उत्पादन करता है. ये सामान्य ट्रक होते हैं, जिन्हें पहाड़ी मैदान या फिर दलदल जैसी परिस्थिति में दौड़ाया जा सकता है.

साढ़े 4 किमी दूर मार करता है ये टैंक

व्हीकल फैक्ट्री के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार भोला ने अपनी टीम के साथ एक नए प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया. इसके तहत व्हीकल फैक्ट्री को अब सामान्य वाहनों के साथ युद्ध टैंक के ओवर ऑयलिंग की भी जिम्मेदारी मिलने जा रही है. बता दें कि भारतीय सेना युद्ध के दौरान टैंक का इस्तेमाल करती है. इसमें T 90 और T 70 टैंक सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं. इनकी मारक क्षमता साढे़ 4 किलोमीटर है.

टी सीरिज टैंकों को रूस से आयात किया

फिलहाल भारत के पास जो टैंक हैं, वे रूस से खरीदे गए थे. इन युद्धक वाहनों को लगातार मेंटेनेंस की जरूरत होती है. मेंटेनेंस का काम अभी तक चेन्नई में होता था. बीते दिनों जबलपुर के कई जिम्मेदार अधिकारी मेंटेनेंस के इस काम को सीखने के लिए ट्रेनिंग पर चेन्नई गए थे. इस प्रोजेक्ट के आने के बाद जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री का काम बढ़ जाएगा. इसमें कई नए लोगों को भी काम मिलेगा और कर्मचारियों का तकनीकी कौशल भी.

मेंटेनेंस के तहत मारक क्षमता का होगा टेस्ट

टी सीरीज के टैंकों के मेंटेनेंस के तहत इनकी मारक क्षमता का टेस्ट किया जाएगा. इसके लिए टेस्टिंग रेंज विकसित करनी होगी. इन टैंक में लगने वाली चैन के मेंटेनेंस के लिए नई मिशनरी लगाई जाएगी. सीजीएम संजीव कुमार भोले की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया है "यह जबलपुर के विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत है."

व्हीकल फैक्ट्री में इन वाहनों का प्रॉडक्शन

    माइन प्रोटेक्टेड वाहन
    स्टैलियन
    आरओएस_7899
    टाटा-407 पर 5 बुलेट प्रूफिंग
    5 टन-क्रॉस कंट्री (सीसी)/ 7.5 टन – सैंड कम हाईवे
    वाटर ब्राउज़र

admin

Related Posts

प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना में राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भांडेर में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

62 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दतिया जिले के भांडेर में मंगलवार 24 मार्च को मण्डी प्रांगण में किसान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई