Mahindra की XUV 7XO लॉन्च, 15 दिसंबर से शुरू होगी प्री-बुकिंग, XUV700 का नया जनरेशन अपडेट

मुंबई 

 स्वदेशी एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra Auto अपनी मौजूदा Mahindra XUV700 को जनरेशन अपडेट देने वाली है और इस अपडेट के चलते इसका नाम बदलकर Mahindra XUV 7XO कर दिया जाएगा. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी प्री-बुकिंग 15 दिसंबर, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कंपनी ने बताया कि इस कार को आधिकारिक डीलरशिप या वेबसाइट से 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है.

Mahindra XUV700 का फेसलिफ्ट नई Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV के ठीक बाद पेश किया जाएगा, जिसका ग्लोबल डेब्यू 5 जनवरी, 2026 को किया जाएगा और इसके तुरंत बाद लॉन्च होने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि संभावित ग्राहक प्री-बुकिंग करते समय अपनी पसंद का इंजन और गियरबॉक्स, साथ ही अपना पसंदीदा डीलर चुन सकेंगे.

Mahindra XUV 7XO का डिजाइन
Mahindra XUV 7XO को कुछ समय से भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा जा रहा है, और Mahindra ने हाल ही में अपनी आने वाली इंटरनल कम्बशन SUV के कुछ टीज़र वीडियो जारी किए हैं. इन टीज़र में कार के कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स को देखा जा सकता है, जिनके बारे में टेस्ट म्यूल्स से भी संकेत मिले थे. इसमें रीडिज़ाइन किया गया हेडलैंप, एक नई ग्रिल, नए अलॉय व्हील, बदले हुए टेल लैंप और सबसे ज़रूरी, एक नया नाम दिया गया है.

Mahindra XUV 7XO का इंटीरियर
केबिन की बात करें तो, टेस्ट कारों की स्पाई तस्वीरों से यह कन्फर्म होता है कि नई Mahindra 7XO के कुछ वेरिएंट में Mahindra XEV 9S जैसा ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलेगा, और डैशबोर्ड का डिज़ाइन भी शायद वैसा ही होगा. इस SUV में नई XUV 9S में मिलने वाली कुछ टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है, जैसे कि वेंटिलेटेड रियर सीट्स, पावर्ड 'बॉस मोड' और लेटेस्ट ADAS टेक्नोलॉजी शामिल है.

Mahindra XUV 7XO का पावरट्रेन
इसमें मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो, Mahindra XUV 7XO में मौजूदा XUV 700 के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जा सकता है. इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दोनों इंजन विकल्पों को जारी रखा जाएगा. दोनों इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए जाएंगे.

Mahindra XUV 7XO की कीमत
नई Mahindra XUV 7XO की कीमत की बात करें तो इसके लिए कंपनी कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग स्ट्रैटेजी अपना सकती है. नई XUV 7XO की कीमतें 14 लाख रुपये से 24.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है.

admin

Related Posts

EPFO में नए नियम लागू: जानिए सरकार ने क्या बदला और आप पर क्या होगा असर

नई दिल्ली लोकसभा में सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत चल रहे EPFO 3.0 रिफॉर्म्स पर विस्तृत जानकारी दी है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे…

सेंसेक्स की तेजी, गिरावट के बाद एक घंटे में 76,000 का आंकड़ा पार, शेयर बाजार बना रॉकेट

मुंबई शेयर बाजार की चाल दो कारोबारी दिनों से लगातार बदली-बदली नजर आ रही है. सोमवार को जहां सेंसेक्स-निफ्टी ने आखिरी कारोबारी घंटे में बाजी पलट दी थी और शुरुआती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी