महेश तपासे ने महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा करते हुए नतीजे आने से पहले शपथ ग्रहण की तारीख तय की

मुंबई
झारखंड और महाराष्ट्र में आए एग्जिट पोलों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रवक्ता महेश तपासे ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने का दावा करते हुए नतीजे आने से पहले ही सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर दी। महेश तापसे ने कहा, “लोकसभा के चुनाव के बाद भी एग्जिट पोल आए। सारे के सारे एग्जिट पोल भाजपा का बहुमत 400 पार बता रहे थे। लेकिन 400 पार का आंकड़ा भारतीय जनता पार्टी नहीं पार कर पाई। इस बार भी महाराष्ट्र में जो एग्जिट पोल बता रहे हैं उसके विपरीत परिणाम आने वाले हैं। महाराष्ट्र में 26 नवंबर को महा विकास अघाड़ी की सरकार शपथ लेगी। यह बात तय है।”

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने भी महा विकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया था। उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल में कुछ ‘महा विकास अघाड़ी’ के पक्ष में कुछ महायुति के पक्ष में आ रहे हैं। एग्जिट पोल पर हम कोई प्रश्न चिह्न नहीं खड़ा करना चाहते। लेकिन हमने हरियाणा में एग्जिट पोल को गलत होते देखा है। उससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान में हर जगह कांग्रेस को बहुमत दिखाया जा रहा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। ऐसे ही लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत का प्रचंड आंकड़ा दिखाया जा रहा था, वह भी नहीं मिला। एग्जिट पोल पर भरोसा करना है या नहीं यह हम जनता पर छोड़ते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनेगी।”

वहीं, शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा, “अब बहुत सारे एग्जिट पोल आने लगे हैं। किस पर विश्वास किया जाए इस पर शंका होती है। एग्जिट पोल और असली आंकड़ों में कई बार बहुत फर्क होता है। हमने हरियाणा में देखा क्या हुआ। उससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान को देखा। इन जगहों पर नतीजा एग्जिट पोल के विपरीत था। इस पर कितना विश्वास किया जाए यह सोचने वाली बात है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की 160-170 सीटें आएंगी।”

भाजपा के मौजूदा विधायक प्रसाद लाड ने कहा, “महाराष्ट्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री कौन होगा इससे ज्यादा हमारा फोकस राज्य में सरकार बनाने पर किया। जो भी मुख्यमंत्री होगा वह इस राज्य के लिए और इस राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।” उन्होंने कहा कि इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। इस चुनाव में महायुति की ही जीत होगी।

 

admin

Related Posts

राहुल गांधी पर संसद में प्रस्ताव, BJP सांसद ने चुनाव न लड़ने की उठाई मांग

नई दिल्ली भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर…

संसद में हंगामा: 25 कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में घुसकर की गाली-गलौज, रिजिजू का आरोप

नई दिल्ली संसद के बजट सत्र में लगातार जारी हंगामे के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है। संसदीय मामलों के मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती