जलगांव रेल हादसे में महाराष्ट्र सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी: अजित पवार

पुणे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को पुणे के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जलगांव में हुई घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ और सिर्फ अफवाहों के कारण हुई। राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को पुणे के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जलगांव हादसे को लेकर कहा कि घटना के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। जलगांव में रेल हादसा होने के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य किया। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने इस घटना की जानकारी ली। पता चला है कि लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में चाय विक्रेताओं ने आग लगने की सूचना दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हंगामा देखकर पड़ोसी कोच में भी भारी हंगामा हो गया। इस दौरान ट्रेन को आपातकालीन चेन खींचकर रोक दिया गया। इसी बीच कुछ यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे कूद गए। यात्री बगल की पटरी पर आ रही एक अन्य एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कई लोग हताहत और घायल हो गए।

अजित पवार ने कहा कि इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें से 10 की पहचान कर ली गई है। तीन लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना महज अफवाहों के कारण हुई है। सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी। उत्तर प्रदेश के निवासी उदल कुमार (30) अपने रिश्तेदार विजय कुमार के साथ पहली बार मुंबई आए थे। दोनों जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे थे। इस हादसे में उदल कुमार और विजय कुमार भी घायल हो गए।

बता दें कि बुधवार शाम को महाराष्ट्र के जलगांव में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। जिसके बाद कई यात्री ट्रेन से कूद गए और दूसरी आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। जलगांव के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा प्रस्तुत महाराष्ट्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना बुधवार को लगभग 5:05 बजे हुई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कुल 13 लोगों की मौत हुई है और 10 घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में चार नेपाली नागरिक शामिल हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    मालेगांव की नई मेयर नसरीन शेख: बुर्के वाली मेयर, जानिए उनके अधिकार और जिम्मेदारियां

    मालेगांव मालेगांव नगर निगम (MMC) के मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन शेख (Nasreen Sheikh) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर…

    13 देशों के 200 मेहमान, संस्कृत मंत्र और भारतीय रस्में: इटली के युवक ने मुंबई की बाला से की शादी

    झुंझुनूं  जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह