महाराष्ट्र चुनाव : रिजल्ट से पहले स्वरा भास्कर ने बढ़ाया शौहर फहाद अहमद का हौसला

मुंबई,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। ऐसे में किस उम्मीदवार के सितारे कितने बुलंद हैं, इसका फैसला कुछ ही समय में हो जाएगा। मशहूर और बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी चुनावी मैदान में हैं। रिजल्ट आने से पहले स्वरा पति का हौसला बढ़ाती नजर आईं।

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर स्वरा ने कैप्शन में लिखा, “पिछले महीने में बहुत कुछ हुआ! मैं अभी भी इस बात को समझ नहीं पा रही हूं कि मैंने भारतीय चुनावी लोकतंत्र के बारे में जमीनी स्तर पर क्या सीखा है? यहां मेरे जीवन के सबसे यादगार अनुभव की एक झलक है।”

पति का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “आपके लिए और भी बहुत कुछ है फहाद अहमद। कल अच्छा हो!”

‘रांझणा’ स्टार ने पोस्ट के अंत में अणुशक्ति नगर और वहां के निवासियों को धन्यवाद देते हुए लिखा, ” हर उस व्यक्ति का धन्यवाद जिसने इन नए रास्तों पर हमारा हाथ थामा, कृतज्ञ हूं।”

इस बीच बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी।

अणुशक्ति नगर सीट पर एनसीपी (शरद चंद्र पवार) ने फहाद अहमद को मैदान में उतारा और उनपर भरोसा जताया है। फहाद ने 16 फरवरी, 2023 को बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर से शादी की। कपल को एक बच्ची है, जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा है। फहाद इसी साल अक्टूबर में समाजवादी पार्टी छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए थे।

इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो किसी भी मुद्दे को लेकर मुखर रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ‘तनु वेड्स मनु’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘अनारकली ऑफ आराह’, ‘रांझणा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    तमन्ना की पोल्का डॉट साड़ी में कमाल, ब्लाउज ने 70 के दशक के ग्लैमर को दिया नया अंदाज

    मुंबई  रेट्रो ग्लैमर का अपना ही अलग अंदाज़ है और सबसे अच्छी बात? यह कभी फैशन से बाहर नहीं होता, बस वापसी के लिए सही समय का इंतज़ार करता है।…

    AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

    लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?