महाराष्ट्र चुनावी चर्चा: प्रेसिडेंट से पार्षद तक, बीजेपी ने परिवार के छह सदस्यों को टिकट दिया

मुंबई 

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं. निकाय चुनावों के बीच सत्ताधारी महायुति में रार खुलकर सामने आ गई है. इस रार की वजह बनी है नांदेड़ जिले की लोहा नगर परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नांदेड़ की इस नगरपालिका परिषद के चुनाव में एक ही परिवार के छह सदस्यों को उम्मीदवार बना दिया है. इसे लेकर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) ने अपने सहयोगी दल के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है.

एनसीपी (एपी) के विधायक प्रताप पाटिल चिखलिकर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक ही परिवार के छह सदस्यों को टिकट देना उम्मीदवारों की उपलब्धता पर सवाल खड़े करता है. उन्होंने तंज करते हुए कहा है कि बड़े नेता जब उपयुक्त उम्मीदवार नहीं खोज पाते हैं, तब ऐसा ही होता है.

नांदेड़ में पत्रकारों से बात करते हुए चिखलिकर ने कहा कि जब राज्य और जिले का खुद को बड़ा नेता मानने वाले लोग उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाते, तब छह नहीं तो 10 लोग एक ही परिवार के खड़े कर दिए जाते हैं. उन्होंने बिलोली नगर परिषद में कोई उम्मीदवार नहीं उतारने के बीजेपी के फैसले पर भी सवाल खड़े किए हैं.

गौरतलब है कि परिवारवाद के मुद्दे पर विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाने वाली बीजेपी ने काउंसिल प्रेसिडेंट से पार्षद तक, एक ही परिवार के छह लोगों को उम्मीदवार बनाया है. ऐसा तब है, जब लोहा नगर परिषद के कुल 10 वार्ड के लिए 20 सदस्य चुने जाने हैं. गजानन सूर्यवंशी को बीजेपी ने काउंसिल प्रेसिडेंट कैंडिडेट बनाया है.

गजानन सूर्यवंशी की पत्नी गोदावरी वार्ड 7ए, भाई सचिन वार्ड 1ए, भाभी सुप्रिया वार्ड 8ए, रिश्तेदार वाघमारे वार्ड 7बी, भतीजे की पत्नी व्याहारे वार्ड 3 से चुनाव लड़ रहे हैं. महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं. 2 दिसंबर को मतदान होना है और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. नांदेड़ कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का गृह जिला है और इस बार के निकाय चुनाव में उनकी साख दांव पर है.

admin

Related Posts

BJP का नया चुनावी प्लान, बंगाल में 140 कैंडिडेट्स और पिछली गलतियों का सबक

कलकत्ता पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। खबर है कि इस…

अय्यर के बयान पर थरूर का तीखा रिएक्शन, ‘सरेंडर’ वाली बात पर भी सुनाई खरी-खरी

ईरान ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध को लेकर भारत के स्टैंड पर सरकार को कांग्रेस घेरने में जुटी है। इस बीच उसके ही दो वरिष्ठ नेता आपस में उलझे हुए हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 2 views
दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह

पंत ने थामा युवराज सिंह का साथ, IPL 2026 में बड़े धमाके के संकेत

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
पंत ने थामा युवराज सिंह का साथ, IPL 2026 में बड़े धमाके के संकेत

क्रिकेटर्स की शादियों का जश्न: कुलदीप-वंशिका की शादी में चहल और रिंकू भी शामिल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 2 views
क्रिकेटर्स की शादियों का जश्न: कुलदीप-वंशिका की शादी में चहल और रिंकू भी शामिल

UEFA Europa League में कड़ा मुकाबला: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले लेग में बढ़त बनाई

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
UEFA Europa League में कड़ा मुकाबला: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले लेग में बढ़त बनाई