महाकुंभ 2025 : रेलवे ने श्रद्धालुओं को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक जाएगी ट्रेन

प्रयागराज

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का ऐलान किया है। आज से 17 फरवरी तक विशेष वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक चलाई जाएगी। महाकुंभ में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन एक सौगात है। वंदे भारत ट्रेन के चलने से श्रद्धालुओं को आने जाने में सुविधा होगी।

श्रद्धालुओं को आने जाने में होगी सुविधा
उत्तर रेलवे ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नंबर 02252 सुबह 5.30 बजे नई दिल्ली से चलेगी और 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 15, 16 और 17 फरवरी को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और शाम 5.20 बजे प्रयागराज होते हुए रात को 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि वीकेंड में महाकुंभ में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। हर 12 साल बाद लगने वाले इस कुंभ में 144 साल बाद खास संयोग बन रहा है, क्योंकि अब तक 12 कुंभ पूरे हो चुके हैं। इसी वजह से इसे महाकुंभ कहा जा रहा है और इसमें आने वाला श्रद्धालुओं की संख्या पहले के किसी भी कुंभ से ज्यादा है। ऐसे में कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की गिनती के लिए यूपी सरकार ने हाईटेक उपकरणों का सहारा लिया है और इस बार AI बेस्ड कैमरे की मदद से लोगों की गिनती की जा रही है। महाकुंभ में आज दोपहर 12 बजे तक 73.75 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। अब तक कुल 50.11 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    न्यायालय में सुरक्षा पर सवाल: महिला ने पेशी के दौरान चाकू निकालकर दी धमकी

    वाराणसी वाराणसी कचहरी परिसर स्थित एसीजेएम षष्ठम (ACJM VI) के कोर्ट रूम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग…

    101 बटुकों का पूजन भी नाकाफी: माघ मेले की घटना पर अविमुक्तेश्वरानंद की दो टूक

    वाराणसी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा 101 बटुकों को घर पर बुलाकर अंगवस्त्रम और तिलक लगाकर पैर छूकर सम्मान करने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भाजपा सरकार पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय