महाकाल मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने लापरवाही बरतने पर मंदिर के दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया

उज्जैन

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद सोमवार को एक युवक बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश कर गया। गर्भगृह के आसपास खड़े मंदिर के कर्मचारी और पुजारी हड़बड़ा गए। उन्होंने युवक को पकड़कर गर्भगृह से बाहर निकाल दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने लापरवाही बरतने पर मंदिर के दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। सुरक्षा में तैनात क्रिस्टल कंपनी के दो गार्ड्स को सेवा से हटाने के लिए पत्र लिखा है। फिलहाल, युवक को महाकाल थाने भेजा गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

महामंडलेश्वर से साथ दर्शन करने आया था युवक घटना सोमवार सुबह 8 बजकर 24 मिनट की है। मंदिर में पूजा चल रही थी। इसी दौरान एक युवक देहरी पर दर्शन करता हुआ सीधे गर्भगृह में पहुंच गया। वह काले रंग के ट्रैक सूट में था। युवक ने शिवलिंग को छूकर नमन किया। वहां मौजूद पुजारी ने उसे देखा और पकड़ लिया। कर्मचारियों से कहकर बाहर निकलवाया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, युवक एक महामंडलेश्वर के साथ गर्भगृह तक पहुंचा था। महामंडलेश्वर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद वह अकेला अंदर चला गया। मंदिर प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है। क्रिस्टल कंपनी के गार्ड्स सोहन डाबी और अंकित को सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखा है।

गर्भगृह में प्रवेश पर इसलिए लगाई गई रोक महाकाल लोक बनने से पहले महाकाल मंदिर में रोजाना 20 से 30 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। अक्टूबर 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद भक्तों की संख्या में चार गुनी वृद्धि हो गई। यह संख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई है। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश देना नामुमकिन है इसीलिए मंदिर समिति ने प्रवेश पर रोक लगा रखी है।

4 जुलाई 2023 को सावन में आने वाली भीड़ को देखते हुए 11 सितंबर 2023 तक के लिए गर्भगृह बंद किया गया था। तब मंदिर समिति ने कहा था कि सावन खत्म होते ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। अब एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गर्भगृह नहीं खोला गया है।

गर्भगृह में प्रवेश बंद करने का एक कारण यह भी मंदिर के शिवलिंग क्षरण को लेकर लगी याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मंदिर समिति से सुझाव मांगे थे। एक सुझाव यह भी था कि गर्भगृह में श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित किया जाए। इसके बाद मंदिर समिति ने दोपहर 12 से 5 बजे तक ही गर्भगृह में श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी।

कई बार जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने जांच की। रिपोर्ट कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों और कोर्ट को सौंपी थी। इसके बाद समिति ने तय किया कि गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाएगा।

admin

Related Posts

एमपी के कई हिस्सों में मौसम ने मारी करवट, 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

भोपाल   मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोहरा छट रहा है ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। यानी आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं…

शादी हुई सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन पिता की शर्त पर लौटाए करोड़ों के तोहफे

भिंड मध्यप्रदेश के भिंड में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का मंडप सजा चुका था, मेहमान मौजूद थे और रस्में चल रही थीं। तभी एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल