महाकाल :सुरक्षाकर्मी ने भस्म आरती दर्शन के नाम पर की ठगी, केस दर्ज

उज्जैन

महाकाल मंदिर में भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने वाले सुरक्षागार्ड के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के सुरक्षाकर्मी पर बेंगलुरु के श्रद्धालु से 16,500 रुपये लेने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सोमवार तडके भस्म आरती के दौरान मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान, मंदिर में सुरक्षा देने वाली क्रिस्टल कंपनी का कर्मचारी लवजीत शंख द्वार से चार श्रद्धालुओं को भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के लिए मंदिर परिसर में लाता हुआ दिखाई दिया। चैकिंग के दौरान, श्रद्धालुओं के पास परमिशन नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उन्होंने गार्ड को परमिशन के लिए रुपये दिए हैं। इसके बाद कर्मचारी लवजीत को महाकाल चौकी को सौंपकर उसके खिलाफ जांच के लिए लिखा गया। घटना के पांच दिन बाद, आरोपी लवजीत के खिलाफ महाकाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

झांसा देकर श्रद्धालुओं से ऐंठे 16,500 रुपये
महाकाल पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर को बेंगलुरु, कर्नाटक से महाकाल के दर्शन करने के लिए मरप्पा अपने परिवार के साथ उज्जैन आए थे। तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में प्रवेश के लिए मंदिर कर्मचारी से संपर्क किया। इस दौरान एक युवक ने उन्हें भस्म आरती की परमिशन दिलाने का झांसा दिया और दर्शन कराने के नाम पर रुपयों की मांग की। श्रद्धालु युवक के झांसे में आ गए और उन्होंने 16,500 रुपये भस्म आरती दर्शन के नाम पर उसे दे दिए। 

admin

Related Posts

युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय