‘Maha Kumbh की जमीन किसी के अब्बा की नहीं’, महाकुंभ विवाद पर Baba Bageshwar का बड़ा बयान

छतरपुर
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में हैं। यहां वह पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री पुरी में एक श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस दौरान बागेश्वर सरकार ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी को जवाब देते हुए कहा कि कुंभ की जमीन किसी के अब्बा की नहीं बल्कि हमारे बब्बा की है। कुछ दिन पहले कुंभ मेले की तैयारियों के दौरान इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा था कि महाकुंभ के मेले में जमीन के जिस हिस्से पर तंबू अखाड़े लगाए हैं, मेला लगा रहे हैं वो वफ्फ की जमीन है और वहां के मुसलमानों की जमीन है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के बयान पर जवाब देते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अब्बा और बब्बा वाला बयान दिया। बागेश्वर पीठाधीश्वर जगन्नाथ पुरी में एक भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने आशीर्वचन के दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा कि सोचो अगर तुम उनमें पैदा हुए होते तो क्या होता? चाचा की बिटिया से शादी कर लेते हैं। उनके में एक ही ईमान है कि कोई ईमान नहीं है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी को दिया जवाब

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा "एक भाई साहब बयान दे रहे थे, यह जो कुंभ की जमीन है, यह वक्त की जमीन है। हमें फोन आया कि वह कह रहा है वक्फ बोर्ड की जमीन है तो हमने कहा उनसे कह दो कि ये तुम्हारे अब्बा की जमीन नहीं है, यह हमारे बब्बा की है। क्योंकि इस्लाम धर्म का प्रारंभ भारत से नहीं हुआ, अरब से हुआ और भारत गोपाल की भूमि है। यहां तो सब गोविंद जी का है। हमने तो दी है जमीन तुम्हारे पास जो जमीन है, वह भी हमने दी है। यह हमारी उदारता है कि हमने तुम्हें दी है। तुम्हारे पास कुछ भी नहीं है, तुम्हारे अलग देश हैं, जो बंटे हुए हैं।

सनातन धर्म को लेकर क्या बोले

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म की खासियत बताते हुए कहा "सनातन धर्म जैसा कोई दूसरा धर्म नहीं है। वसुदेव कुटुंबकम कि परंपरा कहीं और नहीं है। सनातन एकमात्र ऐसा धर्म है, जो पूरी दुनिया को अपना परिवार मानकर जीता है। बाकी दुनिया के लोग व्यापार की दृष्टि से जीते हैं, हम सनातन धर्म के लोग परिवार की दृष्टि से जीते हैं।"

वक्फ बोर्ड की बताई थी कुंभ की जमीन
कुछ दिन पहले कुंभ की तैयारियों के दौरान इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरवेली ने कहा था कि महाकुंभ के मेले में जिस तरीके से नागा संन्यासियों ने, अखाड़े परिषद, स्वामी बाबाओं ने मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हैं उस प्रतिबंध पर अगर देखें तो खुद बो जो जिस जमीन के हिस्से पर बो तंबू, अखाड़े लगाए हैं, मेला लगा रहे हैं वो वक्फ की जमीन है. वहां के मुसलमानों की जमीन है. जिस बयान पर आज धीरेंद्र शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी.

इंटेलिजेंस हिन्दू बनना है: धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि सनातन धर्म जैसा कोई धर्म नहीं है जो बासुदेव कुटुंबकम एक मात्र ऐसा धर्म है जो पूरी दुनिया को परिवार मानकर जीता है.  इस दौरान मंच से बागेश्वर सरकार ने हिंदुओं से कहा कि मुसलमान को कुरान का ज्ञान है. ईसाइयों को बाइबल का ज्ञान है लेकिन हिंदुओं के टूटने और बंटने का एक ही कारण है कि हिन्दुओं के बच्चों को न गीता का ज्ञान है न रामायण का ज्ञान है. अब हमें इंटेलिजेंस हिन्दू बनना है.

admin

Related Posts

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज

भोपाल. बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में  रेवासा धाम एवं  वृंदावन धाम के पावन सानिध्य में मलूक पीठाधीश्वर  राजेंद्रदास जी महाराज द्वारा आयोजित गौकथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषयक…

महिला के लिवइन पार्टनर ने की थी गला घोंटकर हत्या

भोपाल निशातपुरा इलाके में हुए महिला के अंधे कत्ल का पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के लिविंग पार्टनर समेत चार लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान