मुरादाबाद में मदरसे का अमानवीय फरमान, 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी टेस्ट की मांग

मुरादाबाद 

यूपी के मुरादाबाद जिले में मोहम्मद यूसुफ नामक शख्स ने मदरसा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोहम्मद यूसुफ ने कहा है कि मदरसा प्रशासन ने उसकी 13 वर्षीय बेटी के चरित्र पर झूठे और शर्मनाक आरोप लगाकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी. पूरा मामला पाकबड़ा स्थित जामिया असानुल बनात गर्ल्स मदरसा का है.  

बकौल यूसुफ- उनकी बेटी को बदनाम करने और पढ़ाई से रोकने के लिए साजिश रची गई. अगली कक्षा में प्रवेश देने से पहले वर्जिनिटी (मेडिकल) टेस्ट कराने की शर्त रखी गई. हद तो तब हो गई जब परिवार ने इसका विरोध किया तो मदरसा प्रबंधन ने बच्ची की टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) निकालने की धमकी दी.  

बच्ची के पिता मोहम्मद यूसुफ का कहना है कि 500 रुपये वसूली के बाद भी न तो टीसी दी गई और न ही फीस लौटाई गई. उल्टा उन्हें यह कहकर धमकाया गया कि अगर उन्होंने शिकायत की तो बच्ची का भविष्य बर्बाद कर दिया जाएगा. कोई भी संस्था उसे दोबारा दाखिला नहीं देगा, वो आगे पढ़ नहीं पाएगी. 

पिता का आरोप

यूसुफ ने कहा- “मेरी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था? कुछ लोगों की नफरत और झूठे इल्जामों ने मेरी बच्ची का भविष्य अंधकार में धकेल दिया. हम लोगों से उसका मेडिकल करवाने की मांग की जा रही है. अगर न्याय न मिला तो वह अपनी जान दे देगी.”

गौरतलब है कि परिजनों ने मदरसा द्वारा जारी किए गए टीसी दस्तावेज की प्रति अधिकारियों को सौंपी. इसमें कथित तौर पर मेडिकल टेस्ट का जिक्र दर्ज है. अब इस मामले की जांच की जा रही है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मामले की पुष्टि की है. 

एसपी सिटी ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को तहरीर दी है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले की बारीकी  से जांच की जा रही है. जो भी तथ्य/साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

टीचर का बयान 

आरोपों पर मदरसा के टीचर मोहम्मद सलमान का कहना है कि ऐसा लफ्ज जुबान पर लाना मुमकिन ही नहीं है. एक बच्चा थोड़ी पढ़ रहा है. और भी बच्चे हैं. गुस्से में गलत बोलकर आदमी की बेइज्जती खुद हो रही है. ऐसा इल्जाम नहीं लगाना चाहिए जिसकी हकीकत कुछ नहीं है. बड़े अफसोस की बात है कि आदमी गुस्से में ऐसा इल्जाम लगा सकता है जिसे सुनकर भी शर्म आती है. एक छोटे से बच्चों के बारे में हम क्या कोई भी ऐसा नहीं कह सकता. इतना गंदा इल्जाम क्यों लगाया है ये उनसे ही पूछा जाए. 

admin

Related Posts

हैंडपंपों में लगने वाली भीड़ से मिला छुटकारा, सामाजिक सुरक्षा भी बढ़ी

सिर्फ आधार कार्ड दिया और कनैक्शन हो गया, सार्वजनिक नल भी लगे लखनऊ, बुंदेलखंड के लोगों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं कि आज उन्हें उनके घर में…

7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब

हर गोशाला से जुड़ेंगे 50-100 किसान, संरक्षण केंद्र के साथ गोशालाओं को हरा चारा उत्पादन का बेहतर स्रोत बनाएगी योगी सरकार गोशालाओं में बड़े पैमाने पर लगाए जाएंगे सहजन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल