मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने FITUR मैड्रिड 2025 में प्रदेश की पर्यटन विशेषताओं का प्रदर्शन किया

भोपाल
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने स्पेन में प्रमुख ट्रैवल और टूरिज्म इवेंट्स फितूर मैड्रिड 2025 में भागीदारी की। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने भारत के स्पेन में राजदूत श्री दिनेश के. पटनायक के साथ मध्यप्रदेश पवेलियन का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के लिए FITUR में पार्टिसिपेट किया गया है। मध्यप्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। और सभी पर्यटकों को जीवन में कम से कम एक बार मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित करने आए है।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने बताया कि आयोजन में विश्व के लगभग 108 देशों ने सहभागिता की है। यहां आए टूर और ट्रैवल एजेंट, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रतिनिधियों के माध्यम से पर्यटकों को विभिन्न देशों के पर्यटन संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी। फितूर 2025 के माध्यम से मध्यप्रदेश, टूरिज्म विशेषज्ञों से संवाद करने और "Heart of Incredible India" के रूप में अपनी पहचान को स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. इलैयाराजा टी, उप संचालक टूरिज्म बोर्ड टूरिज्म बोर्ड श्री विवेक जूड और प्रमुख हितधारक उपस्थित रहे।

स्पेन भारत के टूरिज्म के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। वर्ष 2022 में 39,658 स्पेनिश पर्यटक भारत आए है। मध्यप्रदेश में प्राचीन वास्तुकला के चमत्कार जैसे खजुराहो और साँची स्तूप एवं प्राकृतिक सुंदरता के घर जैसे बांधवगढ़, कान्हा और सतपुड़ा नेशनल पार्क स्पेन के पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान है। फितूर 2025 में भागीदारी के माध्यम से, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के साथ संबंध मजबूत करना, अपनी विविध विशेषताओं को प्रदर्शित करना और वैश्विक यात्रा पेशेवरों के साथ सहयोग को बढ़ावा देना है।

 

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी