विवादित गाने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली

 इंदौर
मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह मुश्किलों में घिर गए हैं। लाडली बहना योजना और मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर एक गाना पोस्ट करने की वजह से उनके खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भाजपा की शिकायत पर इंदौर में एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो को डिलीट किया जा चुका है।

भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की ओर से शिकायत देने के साथ यह मांग की गई है कि तुरंत मितेंद्र दर्शन सिंह का एक्स अकाउंट स्थाई रूप से बन कर दिया जाए। भाजपा ने कहा है कि इस तरह के वीडियो डालकर वह प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है, 'मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने लाडली बहना योजना का मजाक उड़ाने के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ भ्रामक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया।'

भाजपा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह मजाक उड़ाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है। पार्टी ने कहा, 'जिन शब्दों का चयन किया 'घर-घर में खौफ हो' यह मध्य प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम जन में खौफ पैदा करने का इरादा रखता है।' पुलिस को पैन ड्राइव में वीडियो भी सौंपा गया है।' यूथ कांग्रेस नेता के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच में बीएनएस की धारा 353(2) और 356(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
क्या है उस वीडियो में

जिस वीडियो को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है उसमें गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- ‘जीवन में छाया है घना अंधेरा, एमपी में फैला है रेप का डेरा। मोहन भैया से दूर रहना, अब रोएला लाडली बहना, खून से लाडली बहना। ओढ़े जख्म का गहना, भाजपा अब दूर ही रहना। घर-घर में खौफ का साया हो, मोहन का इरादा है। अत्याचारी का मान बढ़े, कंस का यही इरादा है। आंखों से आंसू गिरते हैं, दिल डर से धरकते हैं, बिटिया बाहर निकलने से डरते हैं। खून से सनी लाडली बहना, ओढ़े जख्म का गहना, भाजपा अब दूर ही रहना।’ वीडियो में मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया है।

admin

Related Posts

2.42 करोड़ महिला वोटरों को साधने की रणनीति, तृणमूल ने बढ़ाया लक्खी भंडार का अनुदान

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की निगाहें महिला वोट बैंक पर टिकी हुई हैं. महिला वोटरों को लुभाने के लिए तृणमूल कांग्रेस…

बंगाल में यूपी के 54 भाजपाई संभालेंगे चुनावी मोर्चा, 47 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई

कलकत्ता  बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में भी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका