मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम बना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिये नोडल एजेंसी

भोपाल
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को राज्य में रूफटॉप सोलर (आरटीएस) अपनाने को बढ़ावा देने के लिए नोडल एजेंसी नामित किया गया है। यह एजेंसी राज्य की बिजली वितरण कंपनियों – म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर, म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल, और म.प्र.पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर की ओर से योजना के कार्यान्वयन की निगरानी करेगी।

नोडल एजेंसी के रूप में म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के दायित्व
नोडल एजेंसी के रूप में मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को राज्य में रूफटॉप सोलर कार्यक्रम और योजना का क्रियानवयन करने, सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत विक्रेताओं का पंजीकरण और प्रबंधन, उपभोक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्यव्यापी जागरूकता और प्रचार योजना का क्रियान्वयन, डिस्कॉम, विक्रेताओं और उपभोक्ताओं सहित हितधारकों के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, और केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और डिस्कॉम के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाका सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।

एमपी ऊर्जा विकास निगम को केन्द्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप योजना को समयबद्ध और सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। सभी संबंधित विभागों, एजेंसियों और डिस्कॉम को एमपी ऊर्जा विकास निगम को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    सिहोरा हिंसा के बाद पुलिस की सख्ती, 49 गिरफ्तार; ड्रोन से इलाके की लगातार निगरानी

    जबलपुर  सिहोरा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, ड्रोन से निगरानी की जा रही है और पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों…

    जल संकट ने लिया भयावह रूप: इंदौर में 60 इलाकों में नल नहीं चलेंगे, लाखों लोग परेशान

     इंदौर इंदौर शहर के भागीरथपुरा में हुई 35 मौतों का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब शहर में जल संकट की स्थिति ने लाखों शहरवासियों को परेशान कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 0 views
    सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

    होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम की रणनीति तय, हार्दिक सिंह बोले- हम सकारात्मक और आक्रामक हैं

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम की रणनीति तय, हार्दिक सिंह बोले- हम सकारात्मक और आक्रामक हैं

    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 4 views
    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 4 views
    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त