मध्य प्रदेश शिक्षा अपडेट: मार्च से क्लासेस शुरू, 10वीं-12वीं के एग्जाम होंगे द्विवार्षिक

भोपाल
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूल शिक्षा में कई नवाचारी बदलाव किए जा रहे हैं. जिससे बच्चों का शिक्षा के साथ संपूर्ण व्यक्तित्व विकास किया जा सके. इसके लिए साल में अब दो बार मुख्य परीक्षाएं कराने की तैयारी चल रही है. अब मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय स्कूलों के एकेडमिक सेशन और समर वेकेशन के शेड्यूल में भी बदलाव की तैयारी कर रहा है. हालांकि यह कब से लागू होगा, इस पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा.

1 मार्च से नया शैक्षणिक सत्र शुरु करने की तैयारी
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, ''अभी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरु होता है. लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए नया सेशन एक मार्च से शुरु करने की तैयारी की जा रही है. अब एक शैक्षणिक सत्र में दो मुख्य परीक्षा का निर्णय लिया गया है. वहीं, पहले स्कूलों की परीक्षाएं मार्च से शुरु होकर अप्रैल तक चलती थी. लेकिन अब अधिकतर परीक्षाएं फरवरी महीने में करवाने की तैयारी है. जिससे एक मार्च से नया सत्र शुरु किया जा सके.''

समर वेकेशन में भी होगा बदलाव
शैक्षणिक सत्र एक महीने पहले शुरु करने के कारण ग्रीष्म कालीन अवकाश की समयसीमा में भी बदलाव किया जाएगा. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी मई में शिक्षक और बच्चों को छुट्टियां मिलती हैं, 15 जून से स्कूल खुलते हैं. लेकिन अब प्रयास किया जा रहा है कि मई की जगह स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश अप्रैल महीने में ही दिया जाए. जिससे एक जून से स्कूलों को फिर से शुरु किया जा सके.

परीक्षाओं की रफ्तार से अध्यापन जरुरी
लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त शिल्पा गुप्ता ने बताया कि, ''राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में अब दो बार मुख्य परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है. जिस हिसाब से परीक्षाओं की रफ्तार बढ़ रही है, उससे तारतम्य बिठाने के लिए बच्चों के अध्यापन की तैयारियां कराना भी जरुरी हो गया है. बच्चों को शैक्षणिक सत्र में पूरा समय मिल सके इसके लिए अब अप्रैल की जगह मार्च से ही नवीन सत्र शुरु करने की तैयारी की जा रही है. इस पर अभी काम चल रहा है.''

दो बार होगी मुख्य परीक्षा, अभी 10-12वीं शामिल
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा एक शैक्षणिक सत्र में दो बार कराने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही विभाग ने पूरक परीक्षा नहीं कराने का निर्णय भी लिया है. इसमें पहली परीक्षा फरवरी-मार्च और सत्र की दूसरी परीक्षा जुलाई-अगस्त में कराने का निर्णय लिया है. दूसरी परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने पहली परीक्षा दी होगी. इन दोनों परीक्षाओं के अंकों के आधार पर ही वार्षिक परिणाम जारी किया जाएगा. बोर्ड कक्षाओं के बाद अन्य कक्षाओं में भी एक सत्र में दो मुख्य परीक्षाएं कराई जाएंगी.

7 फरवरी से 12वीं और 11 से 10वीं की परीक्षा
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साल 2026 में आयाजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल पहले ही जारी कर चुकी है. इसके तहत 12वीं कक्षा की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की जाएगी. जबकि कक्षां 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 2 मार्च तक होगा. परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. दोनों की कक्षाओं में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च तक संचालित की जाएंगी. 

admin

Related Posts

संसद में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए पद, जानें कैसे करें आवेदन

क्या आप भी संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो आपके पास पद से जुड़ी योग्यता होना अनिवार्य है. इन जॉब पोस्ट पर अप्लाई करने…

शिक्षक भर्ती से चपरासी परीक्षा तक मचा बवाल, आयोगों ने स्थगित किए एग्जाम, बिहार में नौकरियों के लिए बढ़ता इंतज़ार

बिहार में सरकारी और शैक्षिक परीक्षाओं को लेकर पिछले कुछ समय में अक्सर विवाद, अफवाह और असमान स्थितियां सामने आई हैं, जिनके कारण परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करना पड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी