मध्य प्रदेश ने दी राजस्थान को पठखनी, ऑल इंडिया ओपन कबड्डी चैंपियन का खिताब जीता

छिन्दवाड़ा 
 दशहरा मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के मैच में राजस्थान को हराते हुए मध्य प्रदेश की टीम ने कबड्डी चैंपियनशिप जीत ली है. स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर पिछले 36 सालों से अखिल भारतीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन छिंदवाड़ा में जन जागरण मंच के द्वारा किया जाता है. वहीं इस बार इस चार दिवसीय चैंपियनशिप को मध्य प्रदेश की गोटेगांव टीम ने जीत लिया है.

4 दिनों तक दो पार्ट में हुए कबड्डी के मुकाबले

जन जागरण मंच के मुख्य संयोजक रमेश पोपली ने बताया, '' अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दो पार्ट में किया जाता है, जिसमें दो दिनों तक जिला स्तरीय और दो दिनों तक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी टीम हिस्सा लेती हैं. हर साल 9 जनवरी से 12 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर जन जागरण मंच द्वारा ये आयोजन कराया जाता है. जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 26 टीम और राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया.

9 राज्यों की 16 टीम हुईं शामिल, मप्र की टीम ने मारी बाजी

पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने बताया, '' हिमाचल प्रदेश , उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली , छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश की 16 टीमों ने अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. सोमवार को दिनभर चल कबड्डी के मुकाबले में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला देर रात तक खेला गया, जिसमें राजस्थान की एन.डी. स्पोर्ट्स टीम को हराते हुए मध्य प्रदेश के गोटेगांव की SKMG टीम ने बाजी मारी. विजेता टीम को 1 लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार रु का नगद पुरस्कार दिया गया.''

स्थानीय खेल को बढ़ावा देने के लिए होता है आयोजन

आयोजन समिति के सदस्य सीएसआर नायडू ने बताया, '' जन जागरण मंच 36 सालों से दशहरा मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करता है. स्थानीय खेलों को बढ़ावा मिल सके इसलिए यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा.'' उन्होंने बताया कि कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसे खेलने मात्र से ही शरीर के सारे व्यायाम एक साथ हो जाते हैं. यह खेल स्थानीय स्तर पर बहुत कम खर्चे में भी खेला जा सकता है.

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज