मैडम काम छोड़कर रील बनाने में बिजी .. एडवोकेट ने की रीलबाज ADM की शिकायत, PM और राष्ट्रपति को लिखा लेटर

नीमच
 जिले की ADM लक्ष्मी गामड़ सरकारी दफ्तर में रील बनाती है। उनके इस रीलबाजी से जनता परेशान है। एक वकील ने इस बात की शिकायत राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री को लेटर लिखकर की है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।

दरअसल, नीमच के एडवोकेट दर्शन शर्मा का आरोप है कि एडीएम सरकारी कार्यालय में बैठकर रील बनाती हैं और बाहर एडवोकेट व जनता सुनवाई के लिए परेशान होते हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। शिकायतकर्ता एडवोकेट ने एडीएम को पद से हटाने की मांग की है।

दर्शन शर्मा ने बताया, "मैंने नीमच एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ की शिकायत देश के राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री से भी की है। शिकायत के जरिए मैंने एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक ओर एडीएम कार्यालय और न्‍यायालय में जनता व एडवोकेट परेशान होते हैं, तो वहीं दूसरी ओर नीमच एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ सरकारी कार्यालय में रील बनाती हैं। वे सरकारी काम करने से बचती हैं। ऐसे अधिकारी के खिलाफ तत्‍काल कार्रवाई होना चाहिए।"

इसके पहले होमगार्ड से बुनवाई थीं खटिया

जब इस संबंध में एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। बता दें कि नीमच एडीएम सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्‍टाग्राम सहित अन्‍य माध्‍यमों पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे पूर्व में भी सोशल मीडिया पर रील डालने और बनाने को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। नीमच में पदस्‍थापना के दौरान ही एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ ने अपने बंगले पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवानों से खटिया बुनवाईं और इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, जिसके कारण वह काफी ट्रोल भी हुई थीं। एक बार फिर वह विवादों में आ गई हैं।

admin

Related Posts

मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की सैलरी में होगी वृद्धि, शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नया फॉर्मूला तैयार

भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन इसमें डॉक्टर्स की नियुक्ति सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. इसके लिए लगातार…

प्रदेश सरकार का नया लक्ष्य, शराब से 21 हजार करोड़ कमाई, आबकारी नीति और 111 साल पुराने अंग्रेजी कानून में बदलाव

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए आबकारी नीति 2026-27 में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है. इस नई नीति का ड्राफ्ट अंतिम चरण में है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?