Lyne की नई ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच हुई लॉन्च, Bluetooth 5.3 और कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट

 नई दिल्ली

Lyne ओरिजनल्स ने अपने स्मार्ट वियरेबल पोर्टफोलियो को एक्सपैंड किया है. कंपनी ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Lyne Lancer 19 Pro को लॉन्च किया है, जो कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आती है. इसमें आपको ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है. इसकी मदद से यूजर्स वॉच के जरिए ही कॉल कर सकते हैं. 

स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर और SpO2 मॉनिटरिंग का फीचर मिलता है. इसमें मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं. वॉच IPX4 रेटिंग के साथ आती है. सिंगल चार्ज में इसमें 12 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें. 
कितनी है कीमत? 

Lyne Lancer 19 Pro को कंपनी ने 1299 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इस वॉच को आप प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट से खरीद सकते हैं. ये अभी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है. ये वॉच कम कीमत पर स्मार्ट फीचर्स चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. हालांकि, इस बजट में बोट, Noise और कई दूसरे ब्रांड्स के भी विकल्प मिलते हैं. 

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

Lyne Lancer 19 Pro में 2.01-inch का टच स्क्रीन मिलती है. वॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आती है. इसे iOS 12 या उससे ऊपर के वर्जन और Android 9 या उससे ऊपर के वर्जन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर मिलता है. आप कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं. 

वॉच में बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर मिलते हैं, जो वॉयस ट्रांसमिशन के लिए दिए गए हैं. Lyne Lancer 19 Pro में हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) ट्रैकिंग मिलता है. इसमें स्पोर्ट्स मोड्स दिया गया है. वॉच में मल्टीपल हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग फीचर्स मिलते हैं. 

Lyne Lancer 19 Pro में कॉल रिकॉर्डिंग का भी फीचर दिया गया है. साथ ही इस पर नोटिफिकेशन अलर्ट भी मिलती है. डिवाइ को पावर देने के लिए 210mAh की बैटरी दी गई है. ब्लूटथ कॉलिंग के साथ ये वॉच तीन से चार दिन इस्तेमाल की जा सकती है. वहीं इसमें 12 दिनों का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा.

admin

Related Posts

रिश्तों में मधुरता और आंतरिक शांति पाने के सरल उपाय

5 प्रेरणादायक जीवन मंत्र 1) Jeevan Mantra – अपने विचारो को बताने से पहले थोडा सोच ले : गलत समय पर गलत बाते बोलना आपकी मुसीबतों को बढ़ा सकता है.…

सिल्की और शाइनी बालों के लिए शैंपू से पहले अपनाएं तेल लगाने की यह सही तकनीक

अगर बाल जड़ से मजबूत न हों, तो हेयर फॉल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए आपको एक हफ्ते में सिर्फ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर