लखनऊ में ज्वेलर्स का फैसला: नकाब-हिजाब और घूंघट में आने वालों से नहीं होगा व्यापार, यूपी में मुहिम तेज

 लखनऊ

उत्तर प्रदेश में नकाब-हिजाब, घूंघट, हेलमेट या मास्क लगाकर आने वालों से व्यापार नहीं करने की मुहिम तेज हो रही है। झांसी में इसे लेकर ज्वेलर्स ने तो अपनी दुकानों के बाहर पोस्टर तक लगा दिए थे। अब राजधानी लखनऊ में इसी तरह का फैसला लिया गया है। इसे सराफा व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम बताया है। पूरे प्रदेश के व्यापारियों से इस फैसले के पक्ष में एकजुट होने की अपील की गई है। कहा गया है कि चेहरा ढंककर आने वालों से कोई सराफा दुकानदार किसी भी तरह का लेनदेन या व्यापार नहीं करें। लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से इसे लागू करने का फैसला हुआ। इसका उद्देश्य दुकानों में होने वाली लूट, टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया कड़ा फैसला

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष और लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। व्यापारियों का तर्क है कि हाल के दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसके कारण सराफा की दुकानें अपराधियों के निशाने पर हैं। पिछले कुछ समय में प्रदेश के विभिन्न जिलों में लूटमार और टप्पेबाजी की ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें अपराधी चेहरा ढंककर आए थे। इससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

हेलमेट और मास्क पर भी पाबंदी

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यह नियम केवल नकाब-हिजाब तक सीमित नहीं है। किसी भी तरीके से चेहरा ढंककर आने वाले पुरुष या महिला ग्राहक, चाहे उन्होंने हेलमेट लगाया हो या मास्क, उन्हें दुकान में प्रवेश देने या व्यापार करने से पहले चेहरा दिखाने का अनुरोध किया जाएगा। मनीष कुमार वर्मा ने व्यापारियों का आह्वान किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर इस नियम को सख्ती से लागू करें ताकि सीसीटीवी कैमरों में हर आने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट हो सके।

एसोसिएशन का मानना है कि इस मुहिम से न केवल चोरी की घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि संदिग्ध लोगों की पहचान भी आसान होगी। लखनऊ से शुरू हुई यह मुहिम अब धीरे-धीरे पूरे उत्तर प्रदेश में तेज होने लगी है, जिससे ज्वेलरी मार्केट में सुरक्षा का एक नया प्रोटोकॉल तैयार हो रहा है।
अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के साथ-साथ उन पुलिस अधिकारियों का उत्साहवर्धन भी किया गया जो व्यापारियों की मदद कर रहे हैं। जानकीपुरम के 60 फिटा रोड स्थित ज्वैलर्स की दुकान से अंगूठी चोरी करने वाले युवक को तत्परता से पकड़ने के लिए जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद तिवारी को सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय ही अपराधों को रोक सकता है।

 

admin

Related Posts

बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े हुमायूं कबीर के समधी की संपत्ति जब्त, ड्रग मामले में कार्रवाई

  कोलकाता पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर के परिवार से जुड़ा मामला सियासी और कानूनी दोनों ही मोर्चों…

यूपी विधानसभा: शोक प्रस्ताव के दौरान विधायक का मोबाइल बजा, स्पीकर ने कर लिया जब्त

लखनऊ  यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में शोक प्रस्ताव पास हुआ। विधायक का मोबाइल एक-दो बार बजा जिसे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव