प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर लटक कर ली आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही

जिले के गौरेला ब्लॉक में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों 18 से 20 वर्ष के थे, जिन्होंने खेत के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवसा पंचायत के मदरवानी गांव का है.

एडिशनल SP ओम चंदेल ने बताया कि पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की. पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि दोनों रविवार रात में ही बिना बताए घर से निकल चुके थे. सुबह गांव वालों ने घटना की जानकारी दी तब मामले का पता चला. इससे पहले दोनों ने अपने परिवार वालों को अपने प्रेम संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी और न ही ये बताया कि ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं. अब तक दोनों परिवारों के बीच कोई वाद-विवाद की कोई स्थिति भी नहीं हुई है. हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • admin

    Related Posts

    पीएमजी एवं प्रगति परियोजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    रायपुर. मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत केन्द्र शासन की पीएमजी प्रगति परियोजनाओं के अंतर्गत आने कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव…

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से नारी निकेतन की बालिका को मिला सुरक्षित भविष्य

    रायपुर. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से नारी निकेतन की बालिका को मिला सुरक्षित भविष्य जब अपनों से जीवन की राह में सहारा छूट गया, तब छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री कन्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला