मेथी खाकर वजन घटाएं, बाल चमकाएं…

सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियों की बहार आ जाती है। इनमें से एक मेथी भी है, जो अपने सेहत भरे गुणों के कारण बेहद लाभदायक होती है। न्यूट्रिशन से भरपूर मेथी आपकी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकती है। अगर आप अब तक अनजान हैं मेथी के इन गुणों से, तो जरूर पढ़िए मेथी के यह फायदे।

कब्ज करे दूर: खाने-पीने के शौकीन लोगों को अक्सर पेट संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं। इनमें कब्ज और गैस शामिल है। मेथी की हरी सब्जी खाने से आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है।

पेट के कीड़ों को मारे: पेट में कीड़े होने पर भी मेथी सटीक उपचार है। बच्चों में यह समस्या काफी होती है। मेथी की पत्तियों का रस निकालकर, बच्चे को एक चम्मच रोज पिलाने पर कीड़े खत्म हो जाते हैं।

बाल बनें चमकदार: मेथी की पत्तियों का पेस्ट बालों के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इसकी पत्तियां पीसकर बालों में लगाने से बाल काले, घने व चमकदार होते हैं। साथ ही बालों का झड़ना भी रुक जाता है। डैंड्रफ भी नहीं होता है।

डायबीटीज पर कंट्रोल: मधुमेह के मरीजों के लिए मेथी का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आप चाहें तो रोज मेथी की पत्तियों का रस निकालकर पिएं, इससे बढ़ी हुई शुगर कंट्रोल हो जाएगी।

वजन नियंत्रित करे: मेथी की सब्जी रोज खाने से या फिर मेथी दाने का चूरन रोज लेने से आपका वजन नियंत्रित रहता है। इससे वसा की मात्रा धीरे-धीरे कम हो जाती है। यह वजन कम करने में भी काफी कारगर है।

सर्दी से बचाए मेथी: मेथी आपको सर्दी लगने से भी बचाती है। इसका रोज किसी न किसी रूप में इस्तेमाल करने से सर्दी का बचाव होता है और आप इस मौसम की आम हेल्थ प्रॉब्लम से भी बच जाते हैं।

जोड़ों का दर्द भगाए: बुजुर्गों को आपने सर्दियों में मेथी और मेवे के लड्डू खाते जरूर देखा होगा। इसका प्रमुख कारण है कि मेथी आपको जोड़ों के दर्द की परेशानी से भी मुक्ति दिलाता है। इसके बीज हों या फिर पत्तियां, दोनों ही जोड़ों के दर्द में समान रूप से फायदेमंद हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

    मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार