लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला देंगे हरियाणा के विधायकों को ट्रेनिंग, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने दिया न्यौता

चंडीगढ़
हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष बनने के बाद से ही हरविंद्र कल्याण विधायकी कार्यों को पहले से अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही नए चुनकर आए सदस्यों को ट्रेनिंग देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले स्पीकर हरविंद्र कल्याण की ओर से विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग कैंप का भी आयोजन किया गया था, जिसकी सभी विधायकों की ओर से प्रशंसा की गई थी। अब इसी कड़ी में स्पीकर हरविंद्र कल्याण को विधायी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विधानसभा के सदस्यों के लिए देश की सबसे बड़ी पंचायत यानि लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से गुरमंत्र देने की योजना तैयार की है।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के सलाहकार राम नारायण यादव ने बताया कि वैसे तो हाउस के अधिकांश सदस्य अनुभवी है, लेकिन कईं सदस्य पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे है। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की ओर से कर्मचारियों और विधायकों को ट्रेनिंग देने के लिए योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि विधायकों को ट्रेनिंग देने से लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है, जिसमें उनसे 15 से 31 जनवरी के बीच का समय देने की मांग की है, जिससे वह चंडीगढ़ में आकर हरियाणा विधानसभा के सदस्यों को ट्रेनिंग दे सके।

कार्यक्रम स्थल के चयन की तैयारी शुरू
यादव ने बताया कि विधायकों को ट्रेनिंग दिलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर होने वाली व्यवस्था को लेकर हरविंद्र कल्याण ने कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-26 के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेट का दौरा किया। इस दौरान कल्याण ने इंस्टीच्यूट के महानिदेशक अनिरुद्ध तिवारी के साथ मीटिंग भी की। दोनों के बीच इस दौरान कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

90 में से 40 नए सदस्य
90 सदस्यों वाली हरियाणा की विधानसभा में इस बार 40 नए सदस्य चुनकर आए हैं। इनमें बीजेपी के 23 और कांग्रेस के भी 13 सदस्य शामिल हैं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से उनके लिए किया जाने वाला ट्रेनिंग कार्यक्रम काफी कारगर हो सकता है।

संसदीय समीतियों को प्रभावी बनाने का प्रयास
राम नारायण यादव ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद हरविंद्र कल्याण ने सबसे पहले विधानसभा की कमेटियों का गठन किया। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रुचि देते हुए सभी समितियों के अध्यक्षों के साथ मीटिंग कर उन्हें कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से चर्चा की थी। अब संसदीय समितियों को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने मुख्य लेखाकार शैलेंद्र विक्रम सिंह के साथ मीटिंग की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उनके साथ ऑडिट पर विस्तार से चर्चा करने के अलावा पीएसीपीयू कमेटियों की वर्किंग के बारे में चर्चा की। यादव  ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष की सोच है कि संसदीय कमेटियों के कार्य को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाए।

जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने की मुलाकात
अपनी आधुनिकता को लेकर प्रसिद्ध हरियाणा विधानसभा के बारे में जानने के लिए जम्मू-कश्मीरके मीडिया के कुछ छात्रों ने भी विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उनके साथ मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की और उन्हें विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

admin

Related Posts

लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन ट्रेडिंग 6 साल बाद फिर से शुरू, गलवान झड़प के कारण हुआ था बंद

पिथौरागढ़  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए भारत और चीन के बीच बॉर्डर ट्रेड छह साल बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेड…

इंडिगो और एअर इंडिया का DGCA आदेश पर विरोध, महंगे टिकटों का खतरा जताया

 नई दिल्ली आपने कभी फ्लाइट बुक की होगी तो देखा होगा कि टिकट का दाम अलग होता है और सीट चुनने का चार्ज अलग. विंडो सीट चाहिए? पैसे दो. आगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?