सोशल मीडिया पर गुंडे को लाइक व कमेंट करना पड़ सकता है भारी, पुलिस गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के आरोप में कर सकती है गिरफ्तार

इंदौर
सोशल मीडिया पर गुंडे को लाइक और कमेंट करना भारी पड़ सकता है। ऐसा करने वाले को पुलिस गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार कर सकती है। नगरीय सीमा में पुलिस ने 100 से ज्यादा अपराधियों की प्रोफाइलिंग की है। ये अपराधी मादक पदार्थों और हथियारों के साथ रील बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हैं। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक जैसे-जैसे इंटरनेट का चलन बढ़ा अपराधियों ने स्वयं का प्रमोशन करना शुरू कर दिया।
 
नशा करते हुए वीडियो बनाकर किए अपलोड
दहशतगर्दी के लिए अपराधियों ने नशा करते हुए वीडियो बनाकर अपलोड करना शुरू कर दिया। कई अपराधियों ने हथियारों का प्रदर्शन और केक काटते वीडियो बनाए। उनके फालोवर्स ने बढ़ावा देने के लिए कमेंट और लाइक भी किए।
 
कमिश्नर ने दिए सोशल अकाउंट जांचने के निर्देश
पुलिस की साइबर टीम अब ऐसे अपराधियों की छंटनी कर रही है। आयुक्त कार्यालय में हुई एक बैठक में सीपी संतोष कुमारसिंह ने अवैध वसूली, चाकूबाजी जैसी घटनाओं में गिरफ्तार अपराधी का सोशल अकाउंट जांचने के निर्देश दिए हैं। पुलिस परिवार, रिश्तेदार, वकील, मददगार, जमानतदार, आय और फरारी के ठिकानों के साथ-साथ उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट की भी जांच करेगी। आपत्तिजनक वीडियो पर लाइक, कमेंट और फारवर्ड करने वालों को भी पकड़ा जाएगा।

मल्हारगंज पुलिस ने पकड़ा था अमन चिकना को
डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने हाल ही में मल्हारगंज थाना क्षेत्र से कुख्यात बदमाश अमन चिकना को पकड़ा। उसके हजारों की तादाद में फालोअर थे। पुलिस ने चिकना के अकाउंट से 54 लोगों को चिह्नित किया, जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और चिकना को लाइक-कमेंट करते थे।
चिकना रील बनाकर खुद की ‘मार्केटिंग’ करता था। पुलिस ने उसका जुलूस निकाला और गिड़गिड़ाते हुए वीडियो बनाया। चिकना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने खूब कमेंट किए।

डोजियार में जुड़ेगी सोशल मीडिया फ्रेंड्स की लिस्ट
डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने अपराधियों को थाने बुलाकर डोजियर अपडेट करेगी। प्रमुख जानकारियों के साथ-साथ इंटरनेट मीडिया फ्रेंड्स की सूची भी संलग्न करेगी।पुलिस उनका वीडियो बनाने और अपलोड करने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। आयुक्त ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त नाबालिगों की काउंसलिंग के लिए भी सेल बनाने के निर्देश दिए है। एनजीओ की सहायता से उन्हें समझाईस दी जाएगी। लगातार अपराध करने वाले नाबालिग के अभिभावकों को बाउंड ओवर किया जाएगा।
वाहे गुरु दी सौ..खुदा कसम,इश्वर की सौगंध

नगरीय सीमा में पुलिस ने गुंडा विरोधी अभियान चलाया। सभी थानों में सक्रिय अपराधियों की लाइन लगा दी। उनसे पूछताछ की और रोजमर्रा की जानकारी ली। आय के स्त्रोत और मददगारों का ब्योरा भी लिया गया। गांधीनगर पुलिस ने पंजाबी,उर्दू और हिंदी में शपथ दिलाई। आरोपितों ने उठक बैठक लगाई और अंत में टीआई अनिल यादव के साथ जय हिंद बोला।

admin

Related Posts

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इंदौर में की समीक्षा

भोपाल बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए विद्युत कंपनी की टीम गंभीरता से कार्य करे। आरडीएसएस के नए कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को लाभ मिले, ताकि उपभोक्ता संतुष्टि में…

मुख्यमंत्री यादव आत्मनिर्भर भारत@2047 के लक्ष्य की पूर्ति में प्रदेश की ओर से हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत@2047 के लक्ष्य की पूर्ति में प्रदेश की ओर से हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम