एआई की तरह एचआई बनकर मचाना है तहलका, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इंदौर में की धर्मसभा

इंदौर।

आजकल दुनिया में 'एआई' ने जैसा तहलका मचाया है वैसा प्रयोग हमें 'एचआई' बनाकर करना है। इसका मतलब हिंदू इंटेलेक्चुल बनाकर करना है। हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं हैं। कुछ लोग हमें कट्टर कहते हैं, लेकिन यह मत समझो कि हम किसी के विरोधी हैं, हम तो बस भारत के पक्ष में हैं। भारत में रहने वाला मुस्लिम और ईसाई भी हिंदू हैं।

जातिवाद के नाम पर हिंदुओं को तोड़ने का काम किया गया है। यह बात बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को लालबाग परिसर में कही। वे हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सेवा मेले के तीसरे दिन संबोधित कर रहे थे।

हिंदू का मतलब जीवन जीने की शैली से
पांच घंटे की देरी से शुरू हुए उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हिंदू का मतलब जीवन जीने की शैली से है। हिंदुओं को तोड़ने के लिए जात-पात और ऊंच-नीच की लकीरें खींची गईं। आज देश को बांग्लादेश बनने से रोकना जरूरी है, जब पाकिस्तान बना था तो वहां 22 फीसद हिंदू थे जो अब मात्र दो प्रतिशत रह गए हैं।

हिंदू को जाना पड़ा तो कहां जाएगा
उन्होंने कहा- दूसरे धर्म के लोग तो अन्य देश जा सकते हैं, लेकिन हिंदू को जाना पड़ा तो कहां जाएगा, विचार करें। लव जिहाद से माताओं तुम्हें अपने बेटे-बेटियों को बचाना है। इसके लिए उन्हें गीता-रामायण का पाठ पढ़ाओ। हर मंगलवार मंदिर जाओ और एकता के लिए गांव-गांव बैठक करो।

बच्चों में संस्कारों का शृंगार करें
माता जब ब्यूटी पार्लर जाने के लिए समय निकाल सकती हैं तो अपने बच्चों का संस्कारों से शृंगार करने के लिए, सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रयास क्यों नहीं कर सकती हैं। हम जल्द पदयात्रा लेकर आएंगे। 26 फरवरी को 251 जोड़ों का विवाह कर रहे हैं।

पंडित शास्त्री की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही
कार्यक्रम संयोजक सचिन बघेल और प्रचार प्रमुख जवाहर मंगवानी ने बताया कि पं. शास्त्री की 16 बाय 16 की रंगोली भी आकर्षण का केंद्र थी। उद्योगपति विनोद अग्रवाल, गुणवंत सिंह कोठारी, महामंडलेश्वर दादू महाराज, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी दीपेश व्यास, दिनेश दवे मौजूद थे।

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी