प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी और बुंदेलखंड के इलाकों में तेज हवा संग हल्की बौछारें पड़ने की संभावना

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को दिन में दक्षिणी यूपी व बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादलों का डेरा रहा। अब मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार के बीच प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी और बुंदेलखंड के इलाकों में तेज हवा संग हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके असर से इन इलाकों में तात्कालिक तौर पर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं। इसके बाद प्रदेश में फिर से पारे में उछाल देखने को मिलेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ मामूली बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच कहीं-कहीं वज्रपात के भी आसार हैं। जहां बूंदाबांदी के संकेत हैं, वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इन इलाकों में वज्रपात की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर , मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

  • admin

    Related Posts

    कानपुर मेट्रो के विस्तार से शहर को मिलेगी आधुनिक यातायात व्यवस्था और औद्योगिक विकास को रफ्तार

    कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 और 2 का विस्तारीकरण प्रगति पर, मार्च 2027 तक होगा पूरा कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 के शेष हिस्से में जल्द शुरू होंगी यात्री सेवाएं, कॉरिडोर-2 का…

    1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को योगी सरकार 22 मार्च को देगी नियुक्ति पत्र

    योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 492 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

    • By admin
    • March 22, 2026
    • 0 views
    पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई