अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान, जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भी शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से शनिवार को जारी की गी जानकारी में बताया गया है कि सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और जम्मू और कश्मीर संभाग के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। शनिवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर में 6.1 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 4.2, बनिहाल में 1.2 और भद्रवाह में 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 40 दिनों तक चलने वाली भीषण सर्दी की अवधि जिसे चिल्लई कलां कहा जाता है 21 दिसंबर से शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी। चिल्लई कलां के खत्म होने के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने लगता है और अप्रैल के आखिर और मई की शुरुआत में मौसम सुहाना हो जाता है जिससे वसंत ऋतु का आगमन होता है और जो कश्मीर में फूलों का मौसम है।

घाटी और जम्मू संभाग के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहने के कारण लोगों ने खुद को गर्म रखने के लिए तरह-तरह के बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल किया। बिजली से चलने वाले हीटिंग उपकरणों पर निर्भरता कश्मीरियों के लिए निराशाजनक बनी हुई है क्योंकि कई कारणों से बिजली की कमी है।

सर्दियों के महीनों में स्थानीय नदियों में पानी का बहाव सबसे कम हो जाता है। इससे जम्मू-कश्मीर में जलविद्युत परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए ट्वीड के बने परिधान फिरन और विलो विकर की टोकरी में बुने हुए मिट्टी के अग्निपात्र जिसे कांगड़ी कहा जाता है का उपयोग करते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    नेपाल की जनता को झटका: संकट के कारण सरकार ने हफ्ते में दो दिन छुट्टी की घोषणा

    नेपाल पड़ोसी देश नेपाल इस वक्त एक गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार हो रही भारी गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे…

    एअर इंडिया का बड़ा फैसला: इजरायल उड़ानें स्थगित, यात्रियों की चिंता बढ़ी

    नई दिल्ली पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच एअर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने तेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?