ट्रैफिक जाम में फंसी जिंदगी, घबराहट में कार सवार की गई जान

देवास
इंदौर-देवास हाइवे पर पिछले कुछ दिनों से लगातार जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस जाम में इंदौर के बिजलपुर निवासी एक व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय किसान कमल पांचाल उनकी बहन की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित देवास आ रहे थे। इस दौरान कार अर्जुन बड़ौदा के पास जाम में फंस गई। जाम के दौरान उन्हें घबराहट हुई, जिसके बाद उनके पुत्र ने कार निकालने के काफी प्रयास किए, परन्तु वे नहीं निकल पाए।
करीब डेढ़ घंटे बाद वे जाम से निकलकर अपने पिता को लेकर देवास के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इंदौर-देवास के बीच कई घंटे जाम लग रहा है। कई किलोमीटर लम्बी वाहनों की कतारों में कई आवश्यक सेवाओं के वाहन भी फंस रहे हैं। शुक्रवार को भी इस मार्ग पर जाम में एक एम्बुलेंस काफी देर तक फंसी रही। दूसरी तरफ टोल कंपनी की ओर से कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। सड़क की जर्जर हालत और बेतरतीब निर्माण कार्य के चलते लगातार हालात बद से बदतर हो रहे हैं। जाम से निकलने के बाद लोगों को टोल पर भी लम्बे समय तक कतारों में रूकना पड़ रहा है। इस संबंध में लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं, परन्तु कोई कार्रवाई संबंधितों ने नहीं की है।

admin

Related Posts

संदीपनी विद्यालय घुघरी का मामला अतिथि शिक्षक की ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर हंगामा

मंडला.  जिले के शासकीय सांदीपनी विद्यालय घुघरी में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पदस्थ एक अतिथि शिक्षक पर कक्षा 10वीं की छात्राओं के…

अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले स्विस संसद सदस्य

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में स्विट्जरलैंड की संसद (नेशनल काउंसिल) के सदस्य  निक्लाउस सैमुअल गुगर ने सौजन्य भेंट की।  गुगर ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार