जानिए क्यों रेलवे ने ट्रेन के टॉयलेट से चेन वाले मग हटाने का फैसला किया

नई दिल्ली

भारतीय रेलवे की ट्रेनों से हर दिन एक बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। एसी क्लास से लेकर नॉन एसी कोच तक में लोग अपने-अपने हिसाब से जाते हैं। वहीं, अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपने कभी न कभी तो ट्रेन में बने टॉयलेट का भी इस्तेमाल किया होगा?

यहां आपने टॉयलेट में चेन से बंधा स्टील का मग तो जरूर देखा होगा? क्योंकि ये काफी पुरानी व्यवस्था है। पर अब इस व्यवस्था को बदला जाएगा यानी अब ट्रेन में बने टॉयलेट में लगे चेन से बंधे मगों को हटाया जाएगा। इसको लेकर रेल मंत्रालय ने एक फैसला लिया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस नए निर्देश के बारे में जान सकते हैं…

रेलवे द्वारा क्या फैसला लिया गया है?
    रेल मंत्रालय की तरफ से सभी रेलवे जोन को निर्देश दिया गया है कि ट्रेन के टॉयलेट में जो चेन से बंधा स्टील मग है, उस हटाया जाए
    साथ ही टॉयलेट के फर्श के पास जो पानी का नल है उसे भी हटाने के निर्देश मंत्रालय द्वारा दिए गए हैं

स्टील मग की जगह अब क्या होगा?
    अपने निर्देश में मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि इन मग को हटाकर जेट स्प्रे लगाए जाएंगे
    मंत्रालय ने सभी जोनों से कहा है कि वे अपनी चुनी हुई 19 ट्रेनों के एसी कोच में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू करें
    साथ ही 3 महीने बाद अनुपालन रिपोर्ट और प्रदर्शन संबंधी फीडबैक मांगा गया है

क्यों लिया गया ये फैसला?
    अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन जब स्पीड में होती है तो मग से पानी भरते समय ये फर्श पर गिर जाता है जिससे टॉयलेट का फर्श गंदा हो जाता है
    फिर टॉयलेट का फर्श पूरा गीला हो जाता है और बदबू आने लगती है आदि
    टॉयलेट का फर्श साफ रह सके, इसलिए जेट स्प्रे लगाए जाएंगे

किन-किन कोच में मिलेगी सुविधा?
    फिलहाल जेट स्प्रे एसी कोच में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लगाए जाएंगे
    सबकुछ ठीक रहने पर माना जा रहा है कि जेट स्प्रे फिर बाकी कोचों में भी लगाए जाएंगे

 

admin

Related Posts

हैरान कर देगा ये देश: 24 घंटे में सिर्फ 40 मिनट की रात, बाकी समय दिन ही दिन

नई दिल्ली प्राकृतिक का मतलब किसी के लिए सुंदरता है, तो किसी के लिए एक रहस्यमयी दुनिया है। कुछ लोग प्रकृति को एक रहस्यमयी दुनिया इसलिए भी मानते हैं, क्योंकि…

सूरज जैसी शक्ति अब इंसानों के पास, न्यूक्लियर फ्यूजन से हुआ संभव: आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली

नई दिल्ली न्यूजीलैंड की एक छोटी सी कंपनी ओपनस्टार टेक्नोलॉजीज ने न्यूक्लियर फ्यूजन की रेस में पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है. इस स्टार्टअप ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs ENG: करो या मरो की जंग में टीम इंडिया के 5 मैच विनर, अंग्रेजों को चटा सकते हैं धूल

  • By admin
  • March 4, 2026
  • 1 views
IND vs ENG: करो या मरो की जंग में टीम इंडिया के 5 मैच विनर, अंग्रेजों को चटा सकते हैं धूल

इंडियन ओपन स्क्वैश 2026: 18 मार्च से शुरू होंगे मुकाबले, ब्रेबोर्न स्टेडियम तैयार

  • By admin
  • March 4, 2026
  • 2 views
इंडियन ओपन स्क्वैश 2026: 18 मार्च से शुरू होंगे मुकाबले, ब्रेबोर्न स्टेडियम तैयार

वर्ल्ड कप क्वालीफायर से पहले इंग्लैंड महिला हॉकी टीम ने हैदराबाद में डाला डेरा

  • By admin
  • March 4, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्वालीफायर से पहले इंग्लैंड महिला हॉकी टीम ने हैदराबाद में डाला डेरा

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल, 31 मई को खिताबी जंग

  • By admin
  • March 4, 2026
  • 1 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल, 31 मई को खिताबी जंग

12 मार्च को लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 63 पाकिस्तानी प्लेयर्स की किस्मत का होगा फैसला

  • By admin
  • March 4, 2026
  • 2 views
12 मार्च को लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 63 पाकिस्तानी प्लेयर्स की किस्मत का होगा फैसला

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की रोमांचक सीरीज का ऐलान

  • By admin
  • March 4, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की रोमांचक सीरीज का ऐलान