यूपी में फिर शुरू होगा भूमि अधिग्रहण, हाईवे चौड़ीकरण का मास्टरप्लान तैयार, राष्ट्रीय राजमार्ग 91-ए को फोर लेन बनाया जाएगा

लखनऊ
इटावा से कन्नौज का सफर आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 91-ए को फोर लेन बनाया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने इस राजमार्ग को चौड़ा करने को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए 981.14 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इस परियोजना पर काम पूरा होने के बाद बुंदेलखंड से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी।

इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरथना चौराहे से निकले इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग 91-ए को फोर लेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2017 में एनएचएआइ को प्रस्ताव भेजा था। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2020 में इसे चौड़ा करने की घोषणा की थी।

भूमि अधिग्रहण न होने के कारण परियोजना का काम लटका हुआ था। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने के लिए राशि मंजूर होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा।

इटावा व कन्नौज के बीच आवागमन होगा सुलभ
इस राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेन होने के बाद इटावा व कन्नौज के बीच आवागमन सुलभ हो जाएगा। परियोजना के तहत इस राजमार्ग को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही इस पर चलने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के लिए बाहरपुर के पास टोल टैक्स केंद्र निर्मित किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने साथ-साथ सेंगर नदी पर नए सेतु के अलावा छह छोटे सेतुओं को भी चौड़ा किया जाना है। परियोजना के तहत कई पुलियों का भी निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग इटावा में एनएच-2 से शुरू होकर कन्नौज में एनएच-91 में मिलेगा। इससे इटावा, औरैया और कन्नौज के बीच यातायात व्यवस्था में होगा सुधार।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री योगी का सिंगापुर में निवेश धमाका, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप से 6,650 करोड़ रुपये के तीन समझौते

    ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाइपरस्केल डेटा सेंटर परियोजनाओं में होगा निवेश, 20 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र, कानपुर-लखनऊ हाईवे और नोएडा/ग्रेटर नोएडा में विकसित…

    सिंगापुर दौरे में CM योगी ने उद्योगपति से मिलकर निवेश पर की अहम चर्चा

    लखनऊ /सिंगापुर     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर पहुंचते ही वहां के दिग्गज उद्योगपति टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हियान और उनकी टीम से मुलाकात की. इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पूर्व महिला कप्तान की शिकायत पर कार्रवाई, BCB ने आरोपी चयनकर्ता पर लगाया बैन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    पूर्व महिला कप्तान की शिकायत पर कार्रवाई, BCB ने आरोपी चयनकर्ता पर लगाया बैन

    टीम इंडिया में बदलाव तय! अभिषेक, तिलक और रिंकू में से एक होगा बाहर, हार के बाद मंथन शुरू

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव तय! अभिषेक, तिलक और रिंकू में से एक होगा बाहर, हार के बाद मंथन शुरू

    हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर