लैंसेट का दावा: प्रतिदिन 7,000 कदम चलने से घटता है कैंसर और डिप्रेशन का खतरा

नई दिल्ली 
 द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, रोजाना 7,000 कदम चलने से कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन, डिमेंशिया जैसे गंभीर स्वास्थ्य खतरों को कम किया जा सकता है। अध्ययन में 57 शोधों का विश्लेषण किया गया, जिसमें 1,60,000 से अधिक वयस्कों के डेटा शामिल थे।

अध्ययन में पाया गया कि रोज 7,000 कदम चलने से हृदय रोग का खतरा 25 प्रतिशत, कैंसर 6 प्रतिशत, टाइप 2 डायबिटीज 14 प्रतिशत, डिमेंशिया 38 प्रतिशत, डिप्रेशन 22 प्रतिशत और गिरने की घटनाएं 28 प्रतिशत तक कम हो सकती हैं। साथ ही मृत्यु का जोखिम करीब 50 प्रतिशत तक घट सकता है।
वर्तमान में 10,000 कदम रोजाना का अनौपचारिक लक्ष्य माना जाता है, लेकिन अध्ययन में कहा गया है कि 7,000 कदम का लक्ष्य कम सक्रिय लोगों के लिए अधिक व्यावहारिक है।

ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी के चार्ल्स पर्किन्स सेंटर के प्रोफेसर डिंग डिंग ने बताया, “हालांकि 10,000 कदम सक्रिय लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है, लेकिन 7,000 कदम रोजाना स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार लाता है और यह सामान्य लक्ष्य है।”

अध्ययन में यह भी सामने आया कि केवल 4,000 कदम रोजाना चलने से भी 2,000 कदम की तुलना में बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हृदय रोग जैसे कुछ मामलों में 7,000 कदम से अधिक चलने से लाभ मिलता है, लेकिन ज्यादातर बीमारियों में लाभ इस स्तर पर स्थिर हो जाता है।

शोधकर्ताओं ने कुछ सीमाओं को भी स्वीकार किया। माना कि कैंसर और डिमेंशिया पर हमारा अध्ययन सीमित, आयु-से जुड़े विशिष्ट विश्लेषण की कमी जैसे कारणों से प्रभावित है। फिर भी, यह अध्ययन रोजाना कदमों को गिनने को शारीरिक गतिविधि मापने का एक सरल तरीका बताता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि ये निष्कर्ष भविष्य में पब्लिक हेल्थ गाइडलाइंस को आकार दे सकता है। ये एक आसान और प्रैक्टिकल समाधान है जो लोगों को पैदल चलने के लिए प्रेरित कर सकता है।

admin

Related Posts

नो इंटरनेट? फिर भी स्मार्टफोन रहेगा फुल ऑन उपयोगी

इसमें कोई शक नहीं है कि आपको स्मार्टफोन और टैबलेट के बेहतर इस्तेमाल के लिए हमेशा इंटनेट की जरूरत पड़ेगी, लेकिन हर समय आपके डिवाइस में इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले, ऐसा…

बिना खर्च के नेल केयर: क्यूटिकल ऑयल से पाएं सैलून जैसी चमक

जब भी नाखूनों के देखभाल की बात आती है तो हमारा सारा ध्यान नेल पॉलिश, उसके शेप या फिर उसकी मजबूती की तरफ ही होता है। लेकिन इन नाखूनों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI