लखीमपुर खीरी में भीषण दुर्घटना: अनियंत्रित कार शारदा नहर में गिरी, पांच लोगों ने गंवाई जान

 लखीमपुर खीरी
यूपी के लखीमपुर खीरी में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी. इस भयानक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. 

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे. तभी पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर पारस पुरवा गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया. ये हादसा इतना भयानक था कि कार ब्रिज से गिरने के बाद नहर में पूरी तरह डूब गई.

कार सवार छटपटाते रहे मगर गेट लॉक होने के चलते वो बाहर नहीं निकल सके. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला. शुरू में टॉर्च की रौशनी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा. इस हादसे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और उसमें सवार पांच लोग दम तोड़ चुके थे.

हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार, अंधेरा और कोहरा बताया जा रहा है, जिसके चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल, पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. 

मृतकों में जितेंद्र, घनश्याम, लालजी, अजीमुल्ला और सुरेंद्र शामिल हैं. जबकि, ड्राइवर बबलू घायल है. सभी बहराइच जिले के निवासी थे. इनमें कुछ आस पड़ोस में रहने वाले थे. परिजनों को सूचित कर दिया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया जाएगा.

admin

Related Posts

वीरभूमि को किया प्रणाम, महारानी पद्मावती के जौहरस्थल भी गए सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना  मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर में श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की वीरभूमि को किया प्रणाम, महारानी पद्मावती के जौहरस्थल भी गए सीएम…

बहाल होते ही आईएएस अभिषेक प्रकाश की बड़ी वापसी, यूपी सरकार ने इस पद पर किया तैनात

लखनऊ रिश्वत मामले में सस्पेंड किए गए आईएएस अभिषेक प्रकाश की प्रशासनिक सेवा में एक बार फिर वापसी हो गई है। एक साल पहले निलंबित किए गए आईएएस अभिषेक को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा