लखीमपुर खीरी हादसा: बस और वैन की टक्कर, बचाव कार्य जारी, मृतकों में बच्चे भी शामिल

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग के ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और कार की  भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम बच्चे समेत पांच की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें छह गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। उधर, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस लखीमपुर से लखनऊ जा रही थी। सवारियों से भरी वैन सीतापुर से लखीमपुर आ रही थी। इसमें 15 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और वैन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

छह लोगों की हालत गंभीर
सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वैन से घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।मरने वालों में दो साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल नौ लोगों में से छह की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। तीन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। रोडवेज बस में सवार किसी को भी चोट नहीं आई है।

मृतक
1- गुड्डू उर्फ सुनील निवासी एलआरपी
2- सरफराज पुत्र सलमान अली निवासी पिपर झाला।
3- रामशंकर पुत्र जगदीश बहदुरा मोतीपुर बहराइच।
4- बुद्धराम उर्फ बुद्धू पुत्र भग्गू बरही पुरवा मोतीपुर बहराइच।
5- एक अज्ञात

घायल
– बबली 35 वर्ष उर्फ निशा पत्नी सलमान
– सलमान (40 वर्ष)
– नाज (3 वर्ष) पुत्री सलमान
– पुष्पा पुत्री लालाबाबू यादव सिरसिया पिपरा कोठी बिहार
– दिलकुश पुत्री लालाबाबू
– रामलाल पुत्र जगदीश
– शारदा 32 पुत्र इतवारी ढखेरवा पोस्ट पढ़ुआ

  • admin

    Related Posts

    योगी सरकार का बजट 2026-27: सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पेश किया 9.12 लाख करोड़ का वित्तीय प्लान

    लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9,12,696 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा…

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक संपन्न

    यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर मुख्यमंत्री का निर्णय: 250 शैय्या वाले लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर की होगी स्थापना, आपात स्थितियों में मिलेगा त्वरित उपचार मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव