Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए बड़ा अपडेट, इस दिन आएगी 25वीं किस्त; CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर

भोपाल 

मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के लिए इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि 13 जून लाडली बहना योजना की अगली किस्त के रूप में 1250 रुपये खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

अब लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त कब आएगी, इसकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों के मुताबिक अब 16 जून को लाडली बहना योजना का पैसा ट्रांसफर करने का कार्यक्रम आयोजित होगा। सीएम जबलपुर के बेलखेड़ा से 16 जून यानी सोमवार को लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1250 रुपये की अगली किस्त को ट्रांसफर करेंगे। ऐसे में राज्य की करोड़ों महिलाओं को थोड़े समय और इंतजार करना होगा।

13 को  ट्रांसफर होना था पैसा

वित्त वर्ष 2025-26 में लाडली बहना योजना की किस्त की तारीख में बदलाव किया जा चुका है। पहले किस्त 10 तारीख से पहले आ जाती थी, लेकिन अब 10 से 15 तारीख के बीच में पैसा आता है। पिछले महीने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की ओर से 15 मई को 1.27 करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में 1250 रुपये की किस्त ट्रांसफर की थी। कल ही उन्होंने खुद जानकारी दी थी कि इस बार 13 जून को पैसा ट्रांसफर दिया जाएगा। इससे महिलाएं खुश थीं कि दो दिन पहले ही उनके खाते में पैसा आ जाएगा।

 बहन के चेहरे पर मुस्कान, अब 16 जून का इंतजार
प्रदेश की 1.27 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इस योजना से हर महीने ₹1250 की सहायता पा रही हैं। यह सिर्फ पैसों का ट्रांसफर नहीं, बल्कि सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। 24 किस्तें पहले ही आ चुकी हैं और अब 25वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है।

बेलखेड़ा गांव बनेगा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
बरगी विधानसभा क्षेत्र का बेलखेड़ा गांव अब एक ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने जा रहा है। इस राज्य स्तरीय आयोजन में डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी इसे सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टियों से खास बना रही है। सम्मेलन में सिर्फ पैसे नहीं बांटे जाएंगे, बल्कि महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देने का संदेश भी दिया जाएगा।

मगर गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। दुख की इस घड़ी में सीएम ने भी अपने आज के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे में हुई यात्रियों की मौत से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इस वजह से जबलपुर और इंदौर में आयोजित सभी कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

बदल चुकी है तारीख

राज्य सरकार ने बजट के प्रबंधंन के लिए इस वित्त वर्ष से लाडली बहना योजना की तारीख में बदलाव किया है। दरअसल केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड की तारीख की वजह से इसमें बदलाव किया गया है।

लाड़ली बहना योजना में मिलते है हर माह 1250

    लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।
    लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
    इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
    इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
    अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
    लाड़ली बहनों को जून 2023 से मई 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 24 किश्तों का अंतरण किया गया है।प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 28 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है।
    इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।

जानिए लाड़ली बहना योजना के लिए आयु/पात्रता/नियम

    इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
    यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।
    विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

लाड़ली बहना योजना के ये अपात्र

    महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
    जिनके या उनके परिवार के कोई सदस्य इनकम टैक्स देते हैं।
    जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है (स्थायी, संविदा या पेंशन पाने वाला)।
    अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।
    जो खुद किसी और सरकारी योजना से हर महीने 1250 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पा रही हैं
    जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हो।
    जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी बोर्ड, निगम, मण्डल आदि का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य हो।
    जिनके परिवार में कोई स्थानीय निकाय का चुना हुआ जनप्रतिनिधि हो (पंच और उपसरपंच को छोड़कर)।
    जिनके परिवार के पास कुल 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन हो।
    जिनके परिवार के नाम पर कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड हो।

लाभार्थी सूची में चेक करें नाम, पैसा मिलेगा या नहीं?

    लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
    वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
    दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
    कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
    मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
    ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

admin

Related Posts

कोल्ड्रिफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने दिखाया सच, मासूमों की मौतों के पीछे की वजह सामने आई

छिंदवाड़ा  साल 2025 में जहरीला कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से…

मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत तीन दिनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर