कीव खतरे में: रूस ने दागे 500 ड्रोन, स्थिति गंभीर

रूस 
रूस ने एक बार फिर यू्क्रेन पर बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर रातभर ड्रोन और मिसाइलें बरसाई हैं। बताया जा रहा है कि रात में रूस ने यूक्रेन में 500 से ज्यादा ड्रोन और 48 मिसाइलें दागे हैं। हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन की वायुसेना ने रविवार को हुए हमले के बारे में बताया कि रूस ने 550 से ज्यादा विस्फोटक ड्रोन, 48 मिसाइलें और कई हथियार कीव पर दागे हैं।

यूक्रेन ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने रूस के 566 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया या फिर हवा में ही जाम कर दिया था। इसके अलावा कई ड्रोन और मिसाइलें जमीन पर गिरीं और इससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ। शनिवार-रविवार रात को हुआ हमला पिछले महीने के बाद रूस का दूसरा सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। सबसे बड़े हमले में पिछले महीने रूस ने कीव में स्थित नगर प्रशासन को निशाना बनाया था।

इन इलाकों को बनाया निशाना
हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी घटना की जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि देर रात को रूस ने यूक्रेन के कीव के अलावा जापोरिज्जिया, खमेलनित्सकी, सूमी, मायकोलाइव, चेर्निहिव और ओडेसा पर हमला किया। जेलेंस्की ने लिखा कि यह घिनौना हमला संयुक्त राष्ट्र महासभा सप्ताह के दौरान हुआ है। कहा कि रूस अपनी असली स्थिति इसी तरह जताता है। जेलेंस्की ने रूस पर निशाना साधते हुए कहा कि मॉस्को अपनी लड़ाई जारी रखना चाहता है। नाटो और यूक्रेन की वकालत करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया को रूस पर दबाव बनाना चाहिए।

12 साल की बच्ची की भी हुई मौत
रूसी हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। कीव के महापौर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, रात को शुरू से सुबह तक हुए हमलों में कई आवासीय इमारतों, हॉस्पिटल, किंडर गार्डन को भी काफी नुकसान हुआ। हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसमें एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। अभी तक रूसी अधिकारियों ने हमले पर कोई कमेंट जारी नहीं किया है।

admin

Related Posts

Google Trends 2025: इन चीज़ों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये टॉपिक

नई दिल्ली  साल 2025 खत्म होने के करीब है और इस बीच गूगल ने अपनी सालाना 'ईयर इन सर्च' रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ…

केंद्र ने कहा, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते में भारत के अधिकार और कंपल्सरी लाइसेंसिंग सुरक्षित

नई दिल्ली  भारत और ब्रिटेन के बीच हुए व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) से भारत के कंपल्सरी लाइसेंसिंग के अधिकारों पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं लगेगी। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका

मैच से पहले सख्त रुख: BCCI ने ICC की मांग खारिज की, भारत–पाक मैच में नहीं होगा हैंडशेक

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
मैच से पहले सख्त रुख: BCCI ने ICC की मांग खारिज की, भारत–पाक मैच में नहीं होगा हैंडशेक

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी कोलकाता के बाद हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी कोलकाता के बाद हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच

विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में