महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामे पर कुणाल कामरा का कटाक्ष, बोले- “करेंगे दंगे चारों ओर”

मुंबई 
महाराष्ट्र विधानसभा में हुए हंगामे और हाथापाई की घटना पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने चुटकी ली है। इसका मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और इसके कैप्शन में 'लॉब्रेकर्स' लिखा। वीडियो में उन्होंने विधानसभा में हुई झड़प के क्लिप्स का इस्तेमाल किया और अपने विवादास्पद गाने 'हम होंगे कामयाब' को बैकग्राउंड में रखा। वीडियो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फुटेज भी शामिल किए गए हैं, जो सत्ताधारी महायुति गठबंधन पर कटाक्ष मालूम पड़ता है।

कुणाल कामरा ने बीते मार्च में अपने स्टैंडअप शो 'हम होंगे कामयाब' वाला गाना गाया था, जिसमें एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कहा गया था। इस शो के बाद भारी हंगामा मच गया। शिवसेना की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में हेबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की, जहां कामरा का शो आयोजित हुआ था। मालूम हो कि भारी हंगामे के बावजूद उन्होंने माफी मांगने से इनकार किया था और हिंसा की निंदा की थी। अब कामरा का यह नया वीडियो उनकी राजनीतिक टिप्पणियों का ही हिस्सा माना जा रहा है।

हाथापाई मामले में आव्हाड और पडलकर के समर्थक गिरफ्तार
महाराष्ट्र विधान भवन परिसर हाथापाई मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और भाजपा के विधायक गोपीचंद पडलकर के एक-एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को विधान भवन के अंदर आव्हाड और पडलकर के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था। इससे एक दिन पहले दोनों विधायकों के बीच तीखी बहस हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख और पडलकर के समर्थक ऋषिकेश टाकले को गिरफ्तार कर उनका बयान दर्ज कर लिया है। दोनों को दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    साध्वी निरंजन ज्योति को मिला राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष पद

     फतेहपुर  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के पत्योरा गांव में निषाद बिरादरी में जन्मी साध्वी निरंजन ज्योति ने एक कथा वाचक के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की। एक बार…

    प्लेन यात्रा में पसंदीदा सीट पर अब अतिरिक्त पैसे नहीं चुकाने होंगे, नया बदलाव

     नई दिल्ली भारत में हवाई यात्रियों को जल्द ही छिपे हुए खर्चों से बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि सरकार ने सीट चुनने पर लगने वाले एक्स्ट्रा चार्ज पर रोक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 4 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत