कुमार विश्वास बोले: बांग्लादेश में हालात चिंताजनक, हिंदू समुदाय पर बढ़ रहे हमले

रायपुर

छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे मशहूर कवि कुमार विश्वास ने बांग्लादेश में फैली अशांति और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए पूरी दुनिया और भारत सरकार से इस गंभीर मुद्दे का संज्ञान लेने की अपील की है।

बांग्लादेश में अशांति के हालात पर कवि कुमार विश्वास ने कहा, "बहुत ही दुखद है और भारत सरकार को कठोरता से संज्ञान लेना चाहिए। निश्चित रूप से सरकार सोच भी रही होगी। लेकिन मैं उन लोग से अनुरोध करना चाहता हूं जो किसी भी घटना पर बहुत विलाप करते हैं उन्हें वहां के युवा नेता की अज्ञात हमलावर द्वारा होने वाली हत्या पर तो चिंता है। लेकिन उस पर पता नहीं कहां से भारत सरकार का हस्तक्षेप निकाल लिया, जबकि उसमें भारत का क्या मतलब है, लेकिन एक निरपराध अल्पसंख्यक को भीषण तरीके से जला दिया गया, जब ऐसे समय में लोगों का बयान नहीं आता, लोग चिंता नहीं करते तो उनके दोहरे व्यवहार का पता चलता है। तो मैं आशा करता हूं कि पूरा विश्व इसका संज्ञान लेगा।"

एक हफ्ते में दो हिन्दुओं की हत्या

बांग्लादेश के मैमनसिंह शहर में कथित ईशनिंदा के आरोप में 18 दिसंबर की रात दीपू चंद्र दास की उग्र और बेकाबू भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और फिर शव को आग के हवाले कर दिया था। वहीं इसके कुछ दिन बात एक अन्य घटना में एक और हिंदू युवक 29 वर्षीय अमृत मंडल को 24 दिसंबर को राजबाड़ी के पांगशा उपजिला में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था।

भारत में हुए थे विरोध-प्रदर्शन

गौरतलब है कि बीते दिनों बंगलादेश में दीपू दास की हत्या के खिलाफ भारत में हिन्दू संगठनों विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और हिंदू जागरण मंच सहित संघ परिवार से जुड़े कई संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई थी।

दिल्ली में तो बंगलादेश उच्चायोग के बाहर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस से झड़पें तक हुईं थीं। राजधानी में प्रदर्शनकारी जब पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने और उच्चायोग की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस को दखल देना पड़ा और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

admin

Related Posts

रायपुर में हुई उच्च स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला

रायपुर. रायपुर में हुई उच्च स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विमर्श के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा न्यू सर्किट…

बीजापुर से बड़ी खबर: 54 लाख के इनामी 12 माओवादियों ने हथियार डालकर किया सरेंडर

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्लानार” और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक डीवीसीएम सहित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें