कोरबा: नए साल पर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 9 अधिकारियों का तबादला

कोरबा
 नए साल के पहले ही दिन कोरबा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में 4 थाना प्रभारी (टीआई), 2 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और 3 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) शामिल हैं।

तबादला आदेश के तहत युवराज तिवारी को बालको थाना प्रभारी, मृत्युंजय पांडे को कुसमुंडा थाना प्रभारी, आशीष कुमार सिंह को करतला थाना प्रभारी और प्रमोद कुमार डडसेना को हरदीबाजार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल को शहर के सबसे महत्वपूर्ण थाने सिविल लाइन की कमान दी गई है। सिविल लाइन थाना एसपी कार्यालय, कलेक्ट्रेट और न्यायालय जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों को कवर करता है, जिससे यह पद और भी अहम माना जाता है। मानिकपुर चौकी का प्रभार अब परमेश्वर राठौर को सौंपा गया है।

इसके अलावा जिले के कई थाना और चौकी प्रभारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही यथावत रखा गया है, जिनमें कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी, कोतवाली प्रभारी एमबी पटेल, दर्री थाना प्रभारी नागेंद्र तिवारी, पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव, उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, रजगामार चौकी प्रभारी लक्षमण खूंटे, सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी और सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव शामिल हैं।

admin

Related Posts

वन मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक किरण सिंह देव भी रहे उपस्थित

  रायपुर. वन मंत्री  केदार कश्यप एवं विधायक  किरण सिंह देव भी रहे उपस्थित स्थानीय सर्किट हाऊस में शुक्रवार की शाम उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित…

जनजातीय संस्कृति को नई पहचान: बस्तर में ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ की सौगात

रायपुर. उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, वन मंत्री  केदार कश्यप और विधायक  किरण सिंह देव ने किया लोकार्पण शहर की आपाधापी, धूल और शोर-शराबे से दूर, बस्तरवासियों को प्रकृति की गोद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार